{"_id":"624139af1647c03bc0758924","slug":"delhi-municipal-school-named-after-martyr-kashmiri-leader-trika-lal-taploo-was-killed-in-1989-by-terrorist","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कश्मीरी नेता शहीद टीका लाल टपलू के नाम किया निगम विद्यालय,1989 में आतंकियों ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कश्मीरी नेता शहीद टीका लाल टपलू के नाम किया निगम विद्यालय,1989 में आतंकियों ने की थी हत्या
Mon, 28 Mar 2022 09:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:59 AM IST
सार
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के प्राथमिक विद्यालय का नाम कश्मीरी नेता टीका लाल टपलू के नाम पर रखा गया। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इसका नामकरण किया।
विज्ञापन
शहीद टीकालाल टपलू स्कूल
- फोटो : जीतेंद्र सिंह के ट्विटर अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-7 में उत्तरी दिल्ली नगर निगम के प्राथमिक विद्यालय का नाम कश्मीरी नेता टीका लाल टपलू के नाम पर रखा गया। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इसका नामकरण किया। अब यह विद्यालय 'शहीद टीका लाल टपलू' के नाम से जाना जाएगा। पंडित टीका लाल टपलू कश्मीरी पंडितों के बीच सबसे जाना-माना चेहरा थे। उनकी वर्ष 1989 में कश्मीर में हत्या हो गई थी। ऐसा माना जाता है कि उनकी हत्या के बाद कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के खिलाफ दमन का सिलसिला शुरू हो गया था।
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में उत्तरी निगम के विद्यालय का नामकरण शहीद टीकालाल टपलू के नाम पर ऐसे समय पर किया गया है, जब कश्मीरी पंडितों के साथ हुए दमन और जम्मू-कश्मीर से उनके विस्थापन पर बनाई गई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर दिल्ली की शियासत गरमाई है। भाजपा के नेता इस फिल्म का खूब प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भारी संख्या में आम लोग भी इस फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। आम जनता से इस फिल्म के जुड़ाव को देखते हुए देशभर में भाजपा शासित राज्यों के अंदर इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। दिल्ली में भी इसे टैक्स फ्री करने की मांग हो रही है।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा के विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग की गई। इसपर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'द कश्मीर फाइल्स' का प्रचार कर रहे भाजपा नेताओं को आड़े हाथों लिया और इसको झूठी फिल्म करार दे दिया है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोग सीएम केजरीवाल की भी खिचाई कर रहे हैं। इस बीच रविवार को दोपहर 12 बजे केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा उत्तरी निगम के विद्यालय का नामकरण किया गया है।
टीका लाल टपलू कश्मीर की सभ्यता के प्रतीक
डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि टीका लाल टपलू केवल इसलिए सम्मान योग्य नहीं हैं, क्योंकि वह कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष थे। बल्कि वह कश्मीर की सभ्यता और तहजीब के प्रतीक हैं। कश्मीरी संस्कृति को बचाने के लिए उनका बलिदान भुलाया नहीं जाएगा। उत्तरी निगम के इस विद्यालय के माध्यम से नई पीढ़ी उनको हमेशा याद कखेगी।
शिक्षा समिति की सिफारिश पर नामकरण
रोहिणी सेक्टर -7 में डीडीए कम्युनिटी हॉल के सामने नगर निगम का प्राथमिक विद्यालय स्थित है। नामकरण समारोह में महापौर राजा इकबाल सिंह, सांसद हंस राज हंस, विधायक विजेंद्र गुप्ता और उत्तरी दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा भी उपस्थित रहे। आलोक शर्मा ने बताया कि उन्होंने ही विद्यालय का नामकरण करने की सिफारिश भेजी थी। इसके बाद निगम की तरफ से निर्णय लिया गया।