फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Municipal Corporation employee arrested for taking bribe of two lakhs

Delhi: दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, दो लाख घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2022 07:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 22 Aug 2022 07:44 AM IST
सार

आरोपी नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में तैनात है। एसीबी नेआरोपी इंद्रजीत को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एसीबी की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Delhi Municipal Corporation employee arrested for taking bribe of two lakhs
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने एमसीडी के कर्मचारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव जगतपुर, बुराड़ी निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
आरोपी नगर निगम के सिविल लाइंस जोन में तैनात है। दरअसल एमसीडी ने एक इमारत को सील करने के बाद उस पर 20 लाख का जुर्माना लगा दिया था। आरोपी जुर्माने की रकम को 5.16 लाख रुपये करवाने के बदले दो लाख की रिश्वत मांग रहा था। बिल्डिंग मालिक की शिकायत पर एसीबी ने कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया मधुर वर्मा ने बताया कि शनिवार को सिविल लाइंस निवासी एक व्यक्ति ने एमसीडी के एलडीसी के दो लाख रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि पिछले माह 26 जुलाई को उसकी इमारत को एमसीडी ने सील कर दिया था। पीड़ित एमसीडी के दफ्तर गए तो वहां उन्हें इंद्रजीत मिला। उसने जुर्माने को 75 फीसदी कम करवाने की बात की। बदले में उसने दो लाख की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बातचीत होने के बाद इसकी शिकायत एसीबी से करने का मन बनाया। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने टीम का गठन कर शनिवार को आरोपी इंद्रजीत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर एसीबी की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed