{"_id":"68bb3c6e7475a6074e0e95cb","slug":"delhi-mp-engineer-rashid-beaten-up-in-tihar-jail-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : तिहाड़ में सांसद इंजीनियर राशिद से मारपीट, अवामी इत्तेहाद पार्टी ने बताया हमला; प्रशासन का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : तिहाड़ में सांसद इंजीनियर राशिद से मारपीट, अवामी इत्तेहाद पार्टी ने बताया हमला; प्रशासन का इनकार
Sat, 06 Sep 2025 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:09 AM IST
सार
अवामी इत्तेहाद पार्टी का दावा है कि इंजीनियर राशिद पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें किन्नर शामिल थे।
विज्ञापन
इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद पर तिहाड़ जेल में मारपीट की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राशिद पर तिहाड़ में हमले की कोशिश हुई है। वहीं, अवामी इत्तेहाद पार्टी का दावा है कि इंजीनियर राशिद पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें किन्नर शामिल थे।
विज्ञापन
राशिद ने अपने वकील जावेद हुब्बी से कहा कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने कश्मीरी कैदियों को परेशान करने के नए तरीके ईजाद किए हैं। जानबूझकर उनके बैरकों में किन्नरों को रखा जाता है। उन्हें भड़काने, हमला करने और शत्रुतापूर्ण माहौल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
विज्ञापन
अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के बयान के मुताबिक, वकील ने जेल में राशिद से मुलाकात के बाद दावा किया कि इंजीनियर राशिद पर उस समय जानलेवा हमला हुआ जब किन्नरों के एक समूह ने उन्हें धक्का देकर गेट उन पर गिरा दिया। वो किसी तरह बच गए। यह घातक साबित हो सकता था। यह उन्हें नुकसान पहुंचाने की सुनियोजित कोशिश से कम नहीं है।
विज्ञापन
यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि सांसद इंजीनियर पर साजिशन हमला हुआ है या किसी तरह की मारपीट। हालांकि जेल प्रेशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।