फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Miscreants of thak thak looted 25 lakh from scooty, case registered, police engaged in investigation

दिल्ली : ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने स्कूटी से 25 लाख उड़ाए, मामला दर्ज, जांंच में जुटी पुलिस

Sun, 12 Jul 2020 09:55 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 12 Jul 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Miscreants of thak thak looted 25 lakh from scooty, case registered, police engaged in investigation
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने एक युवक को बातों में उलझाकर उसकी स्कूटी में रखे 25 लाख रुपये उड़ा लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित मनीष वर्मा (31) ने अपनी कंपनी के मालिक को चोरी की सूचना दी। जिसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों को मनीष की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस मनीष से पूछताछ करने के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित मनीष ने बताया कि वह परिवार के साथ लक्ष्मी पार्क, नांगलोई में रहता है। सेक्टर-3, रोहिणी की एक निजी कंपनी में वह पिछले करीब छह सालों से फील्ड की नौकरी करता है। अक्सर कंपनी की बड़ी पेमेंट लेकर आता जाता है। शनिवार को कंपनी के मालिक दिनेश तायल ने मनीष को कूचा घासीराम से किसी पार्टी से 25 लाख रुपये पेमेंट लेकर आने के लिए कहा। मनीष ने कांति नामक शख्स से एक पॉलिथीन बैग में रुपये लेकर अपनी स्कूटी की डिग्गी में डाल दिए और वह दफ्तर लौटने लगा। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसे बहाना बनाकर रोक लिया। आरोपियों ने उसे बातों में उलझा लिया। मनीष अपनी स्कूटी एक ओर खड़ी कर युवकों से बात करने लगा। इसी बीच किसी तीसरे आरोपी ने उसकी स्कूटी की डिग्गी से रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। कुछ देर बाद मनीष अपनी कंपनी पहुंची और उसने स्कूटी की डिग्गी चेक की तो उसके होश उड़ गए। उसे सारा माजरा समझ आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष ने मालिक को सूचना देने के बाद पुलिस को खबर दी। बाद में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस मनीष व कंपनी के बाकी कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed