फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Miscreants fired at the father of former corporation councilor, injured

दिल्ली: पूर्व निगम पार्षद के पिता पर बदमाशों ने चलाई गोली, घायल

Fri, 01 Apr 2022 03:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Apr 2022 03:16 PM IST
सार

घायल शख्स के पैर में गोली लगी है इसके साथ ही पीड़ित ने किसी से दुश्मनी से किया इंकार किया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Delhi: Miscreants fired at the father of former corporation councilor, injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहन गार्डन इलाके में बुधवार देर शाम अज्ञात बदमाशों ने पूर्व निगम पार्षद के पिता को गोली मार दी। घायल शख्स का प्रॉपर्टी का कारोबार है। घायल शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरूआती जांच में पीड़ित ने किसी से दुश्मनी होने की बात कही है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


घायल शख्स की पहचान आरपी गुप्ता के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ मोहन गार्डन इलाके में रहता है और प्रॉपर्टी का कारोबार करता है। बुधवार देर शाम वह अपने अकेले कार्यालय में बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे और गोली उसपर गोली चला दी। एक गोली आरपी गुप्ता के पैर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहां पहुंचे। तब तक बदमाश वहां से फरार हो गए। लोगों ने पीड़ित को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। उसने किसी से कोई भी दुश्मनी से भी इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी बदमाश से पीड़ित को कोई धमकी भी नहीं मिली है। ऐसे में गोली चलाने के मकसद का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed