फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Minorities Commission told conspiracy to Delhi riots

दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने दिल्ली दंगों को बताया साजिश

Fri, 17 Jul 2020 02:16 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 17 Jul 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi Minorities Commission told conspiracy to Delhi riots
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली दंगों पर गठित अपनी कमेटी की अंतिम रिपोर्ट सार्वजनिक की। आयोग में रिपोर्ट दंगों को गहरी साजिश करार देते हुए इसके पीछे भाजपा नेताओं की भूमिका होने की बात कही है। रिपोर्ट भाजपा नेताओं को हिंसा उकसाने वालों के तौर पर देखती है।
विज्ञापन


आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली हिंसा पूर्व नियोजित और लक्ष्य केंद्रित थी। इसमें उन भाजपा नेताओं  के नाम गिनाए गए हैं, जिनके बयानों के बाद हिंसा भड़की  और मुसलिम समुदाय की संपत्तियों को लूटा गया। हिंसा में इबादतगाह, धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस के जरिए दाखिल की गई चार्जशीट काफी नहीं है, ईमानदारी से काम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील एमआर शमशाद की अध्यक्षता में आयोग ने 23-27 फरवरी को हुए दंगों की जांच के लिए कमेटी गठन किया था। कमेटी ने 134 पन्नों की अपनी रिपोर्ट 27 जून को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को सौंप दी थी। इसे आयोग ने बृहस्पतिवार को सार्वजनिक किया। रिपोर्ट में सिलसिलेवार ढंग से दंगों के शुरुआत से अंत तक का ब्योरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed