फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi :  Minor murdered for molesting friend's sister

Delhi : दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने पर नाबालिग की हत्या, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 10 Nov 2024 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 06:37 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र बालिग है। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है।

विज्ञापन
Delhi :  Minor murdered for molesting friend's sister
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने पर नाबालिग की हत्या करने के मामले में उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने तीन नाबालिग सहित चार आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने शुक्रवार को नीतीश के सिर पर वारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में महेंद्र बालिग है। उसने हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने बताया कि नीतीश का दोस्त जितेंद्र शकूरपुर में रहने वाले उसके दोस्त की बहन को छेड़ता था।
विज्ञापन

 
वारदात वाले दिन जितेंद्र को समझाया गया कि वह छेड़ना बंद करे दें। इस पर जितेंद्र वहां से पीछे हट गया जबकि नीतीश से मारपीट हो गई। इस दौरान उसके सिर पर चोट लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर सुभाष प्लेस थाने में एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और आरोपियों के भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई। 


आरोपियों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद पता चला कि आरोपी शकूरपुर में ही हैं। उसके बाद आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद वारदात में शामिल तीन नाबालिगों को पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed