{"_id":"59706f064f1c1b7a5b8b46bb","slug":"delhi-ministry-reallocation-manish-sisodia-gets-tourism-kailash-gahlot-revenue-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया से वापस ली अहम जिम्मेदारी, सौंपा नया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया से वापस ली अहम जिम्मेदारी, सौंपा नया विभाग
marujala.com- Presented By: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 20 Jul 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य मंत्रियों के विभाग में बदलाव किया गया है। अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को पर्यटन विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
इससे पहले यह विभाग जल मंत्री राजेंद्र गौतम के पास था। वहीं, उप-मुख्यमंत्री से राजस्व विभाग और को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के रजिस्ट्रार का प्रभार वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ने सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल सरकार में विभागों की ज़िम्मेदारियों में बदलवा से आम आदमी पार्टी की बदलती प्राथमिकताएं जाहिर होती है। सूत्रों के अनुसार, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को राजस्व विभाग और गौतम को को-ऑपरेटिव सोसाइटीज़ के रजिस्ट्रार प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यटन भी 'आप' सरकार की प्राथमिकताओं में होगा। इसके अलावा सरकार की ग्रामीण दिल्ली के विकास को एजेंडे शामिल करने की भी योजना है।