{"_id":"5b2de21d4f1c1b6c4d8b8267","slug":"delhi-minister-satyendar-jain-claims-delhi-become-city-with-minimum-power-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल सरकार का बड़ा दावा- पूरे देश में सबसे कम बिजली कटौती वाला शहर बना दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल सरकार का बड़ा दावा- पूरे देश में सबसे कम बिजली कटौती वाला शहर बना दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
satyendar jain
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार का दावा है कि राजधानी में बिजली कटौती पूरे देश में सबसे कम है। बीते 15 दिन में यह औसतन सिर्फ .08 फीसदी है। तीन साल पहले की तुलना में लोड शेडिंग फिलहाल महज चौथाई है। बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को अपने दावे के हक में एक दिन पहले की समीक्षा बैठक में जुटाए आंकड़े सार्वजनिक किए।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन ने बताया कि बीते तीन साल में सबसे ज्यादा बिजली कटौती जून 2016 में हुई थी। उस वक्त पूरे महीने में औसतन बिजली कटौती .23 फीसदी थी। सबसे कम बिजली कटौती बीते 15 दिन में हुई है। इस बीच मांग व आपूर्ति में .08 फीसदी का अंतर रहा। इस बीच गरमी बढ़ने से मांग पीक पर रही। बीते 15 दिन में मांग औसतन 6934 मेगावाट रही है।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन की मानें तो इसकी मूल वजह निगरानी सिस्टम का बेहतर होना है। फिलहाल होने वाली बिजली कटौती भी पूरे देश में सबसे कम है। सरकार की कोशिश कटौती को शून्य तक ले जाने की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीन साल पहले बिजली कटौती का स्तर अब से चार से पांच गुना ज्यादा था। सरकार ने बिजली कंपनियों से साफ कहा है कि बिजली कटौती बर्दाश्त नहीं होगी।
सत्येंद्र जैन ने बताया कि पिछले दिनों ताप विद्युत उत्पादन संयंत्रों में कोयले का संकट पैदा हो गया था। संयंत्रों में एक दिन का ही कोयला बचा था। इसके बाद केंद्र सरकार पर दबाव डाला गया। फिलहाल सप्लाई पर्याप्त है। चार-पांच दिन का भंडार संयंत्रों के पास है। हालांकि, नियमत: 15 दिन का स्टॉक होना चाहिए।