फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Minister Gopal Rai says first veterinary college in Satbari and formed Welfare board for animals

Delhi: खुलेगा पहला पशु चिकित्सा कॉलेज, गोपाल राय बोले- पशुओं की बेहतरी के लिए बना कल्याण बोर्ड

Thu, 27 Apr 2023 08:37 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Apr 2023 08:37 AM IST
सार

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सतबरी में 56 एकड़ में पहला पशु चिकित्सा कॉलेज बनेगा। 

विज्ञापन
Delhi Minister Gopal Rai says first veterinary college in Satbari and formed Welfare board for animals
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशुओं की बेहतरी के लिए दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता की रोकथाम और देखरेख का जिम्मा बोर्ड के पास होगा। पशु कल्याण के कार्यों में शामिल संगठनों को तकनीकी और वित्तीय सहायता भी बोर्ड की तरफ से मुहैया की जाएगी। सतबरी में 56 एकड़ में पशु चिकित्सा कॉलेज का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन

दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए काम कर रही केजरीवाल सरकार

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद बताया कि पशुओं की बेहतरी के लिए गठित दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड को 19 वर्गों में विभाजित किया गया है। इसमें कुल 27 सदस्य शामिल किए गए हैं। पशुओं के प्रति होने वाली क्रूरता की रोकथाम और देखरेख के अलावा बोर्ड के पास पशुओं के हितों से संबंधित जिम्मेदारियां भी होंगी। मंत्री ने सतबरी में दिल्ली के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों सहित दिल्ली में रहने वाले पशुओं के कल्याण कार्य के लिए हमेशा कृतसंकल्प रही है।a

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में पशु कल्याण के कार्यों के लिए मिलेगी आर्थिक मदद
दिल्ली के 11 जिलों में बोर्ड की तरफ से पशु कल्याण के कार्यों में शामिल संगठनों, निकायों को भी वित्तीय और तकनीकी सहायता दी जाएगी। इसके लिए बोर्ड शासन निकाय के तौर पर काम करेगा। बोर्ड के 27 सदस्यों में दिल्ली विधानसभा के विधायक, राज्य में पशु कल्याण कार्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत लोग और संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी, एसपीसीए, गौशालाओं और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि शामिल किए गए हैं। पशु कल्याण से संबंधित कानूनों का पालन सुनिश्चित करने में संस्थाओं की बोर्ड मदद करेगा।

विज्ञापन

पशु चिकित्सा विज्ञान भविष्य की बड़ी जरूरत
विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पशु चिकित्सा विज्ञान भविष्य की एक बड़ी जरूरत है। इससे न केवल मवेशियों और घरेलू जानवरों के स्वास्थ्य की रक्षा होगी। बल्कि जूनोटिक रोगों की जांच और नियंत्रण से मानव स्वास्थ्य की भी रक्षा होगी। दिल्ली में बड़ी संख्या में पालतू पशु हैं। जिनके स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी है। इसे पूरा करने के लिए दिल्ली के पहले सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस इस कॉलेज में पशु चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई का युवाओं को मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed