{"_id":"631c20e1fa62660078244789","slug":"delhi-minister-gopal-rai-calls-meeting-on-lumpy-skin-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Virus: लंपी वायरस को लेकर गोपाल राय ने बुलाई बैठक, पशुओं को बीमारी से बचाने की तैयारियों पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Virus: लंपी वायरस को लेकर गोपाल राय ने बुलाई बैठक, पशुओं को बीमारी से बचाने की तैयारियों पर होगी चर्चा
Sat, 10 Sep 2022 11:00 AM IST
विजय पुंडीर
पीटीआई नई दिल्ली
पीटीआई नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:00 AM IST
सार
पशुओं में लंपी वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए गोपाल राय ने संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। जिसमें पशुओं को बीमारी से बचाने की तैयारियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : ANI
विस्तार
लंपी वायरस के मद्देनजर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई है। बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में पशुओं को बीमारी से बचाने की तैयारियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
जूनोटिक नहीं है बीमारी
लंपी स्किन बीमारी पशुओं की एक वायरस बीमारी है। यह बीमारी जूनोटिक नहीं है। यानी पशुओं से मनुष्य में नहीं फैलती है। इससे प्रभावित अधिकतर पशु दो से तीन सप्ताह में स्वस्थ हो जाते हैं। लेकिन दुध उत्पादन में कमी कई सप्ताह बनी रहती है। इसमें मृत्यु दर 1 प्रतिशत रहती है। इसकी संक्रामकता 10 से 20 प्रतिशत है।
विज्ञापन
यह है लंपी वायरस के लक्षण
लंपी वायरस से प्रभावित पशु को बुखार आता है। इसके पूरे शरीर में गांठ, नरम छाले पड़ जाते है। मुंह से लार निकलती है। यह पशुओं में एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है। यह मच्छर-मक्खी से भी फैलती है।
विज्ञापन
2019 में बांग्लोदश में सामने आई
लंपी स्किन की बीमारी जुलाई 2019 में एशिया में सबसे पहले बांग्लोदश में सामने आई। इसी साल पश्चिम बंगाल, ओडिशा में इसके केस मिले। इस साल अंडमान-निकोबार समेत पश्चिम और उत्तरी राज्यों में फैली। मध्य प्रदेश में इसके गुजरात, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से आने की बात बताई जा रही है।