फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Minister Atishi said that no MP in Delhi including Gautam Gambhir has done any work

Lok Sabha Election 2024: गौतम गंभीर पर आतिशी का तंज, बोलीं- भाजपा के 7 सांसदों को बाहर फेंक दें

Sat, 02 Mar 2024 02:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 02 Mar 2024 02:31 PM IST
सार

भाजपा सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीति से दूरी बनाने के संकेत दिए। जिसके बाद दिल्ली मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर निशाना साधा।

विज्ञापन
Delhi Minister Atishi said that no MP in Delhi including Gautam Gambhir has done any work
गौतम गंभीर और दिल्ली मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद गौतम गंभीर के राजनीति छोड़ने के एलान के बाद दिल्ली मंत्री आतिशी ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया है कि गौतम गंभीर समेत दिल्ली के किसी भी सांसद ने कोई काम नहीं किया है।

विज्ञापन


दिल्ली मंत्री आतिशी ने भाजपा सांसद गौतम गंभीर के राजनीति छोड़ने के अनुरोध पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आतिशी ने कहा कि पूर्वी दिल्ली से भाजपा का सासंद गौतम गंभीर ने ट्वीट किया। उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जताई है। इससे साफ हो जाता है कि भाजपा पूर्वी दिल्ली से उन्हें टिकट नहीं दे रही है। बीते पांच सालों में गौतम गंभीर ने अपने सांसदीय क्षेत्र में कोई काम नहीं किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति छोड़ने का गंभीर ने लिया फैसला
जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार सुबह ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने एक्स अकाउंट पर राजनीति से दूरी बनाने को लेकर पोस्ट साझा की। गंभीर ने कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुझे अपने राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करने का अनुरोध किया है, जिससे मैं क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सकूं।
 

पीएम और शाह का गंभीर ने किया धन्यावाद
गौतम गंभीर ने लिखा है कि 'मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं। जय हिन्द!'

कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
वहीं गौतम गंभीर के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि हर कोई उनके काम के लिए गंभीर की सराहना करता है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार में सांसदों को काम करने की इजाजत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed