फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Minister Atishi press conference on Swati Maliwal assault case

Swati Maliwal: आतिशी बोलीं- बीजेपी ने रची पूरी साजिश, घटना के वक्त घर पर नहीं थे केजरीवाल; स्वाति के आरोप झूठे

Fri, 17 May 2024 06:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 17 May 2024 06:11 PM IST
सार

दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश का मुख्य किरदार स्वाति मालीवाल थीं। जो वीडियो आज सामने आया है वो घटना से बिलकुल अलग है।

विज्ञापन
Delhi Minister Atishi press conference on Swati Maliwal assault case
आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी मामले पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने इस साजिश के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ बताया है। प्रेस वार्ता के दौरान आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल झूठ बोल रही हैं। सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। घटना वाले दिन मुख्यमंत्री केजरीवाल वहां पर नहीं थे। 
विज्ञापन

 
स्वाति मालीवाल ने सुरक्षाकर्मियों को धमकाया
स्वाति मालीवाल की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पहले कोई मुलाकात तय नहीं थी। स्वाति ने जो चोट लगने की बात कही है वह कहीं नहीं दिख रही है। उसके उलट स्वाति ने घर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को धमकाया। ये सारी साजिश बीजेपी की रची हुई है। वो अरविंद केजरीवाल को लेकर परेशान है। घटना के वक्त का वीडियो सामने आने के बाद सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन


आतिशी का आरोप- साजिश के पीछे भाजपा
आतिशी ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए हैं तभी से भारतीय जनता पार्टी साजिश रच रही है। एक बार फिर भाजपा ने एक साजिश रची है। भाजपा ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को 13 मई की सुबह अरविंद केजरीवाल के आवास पर भेजा। इस साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल पर झूठे आरोप लगाना था। स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाति मालीवाल से सभी आरोप झूठे और निराधार हैं: आतिशी
आगे कहा कि 13 मई को स्वाति मालीवाल बिना की सूचना के मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। उस वक्त सीएम आवास पर नहीं थे। इसलिए उन्होंने बिभव पर आरोप लगाए हैं। आज एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में स्वाति मालीवाल का एक चेहरा सामने आया है। उनका एक झूठ सामने आया है। जो एफआईआर में आरोप लगाए गए हैं। उसके विपरित आज जो वीडियो सामने आया है। वो सच्चाई बताया है। स्वाति मालीवाल कुर्सी पर बैठी हैं। वीडियो में सुन सकते हैं कि वह सुरक्षाकर्मियों को धमका रही हैं। स्वाति मालीवाल के सभी लगाए गए आरोप निराधार हैं।   

एफआईआर में स्वाति मालीवाल ने बताई घटना की सच्चाई
दिल्ली पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, मालीवाल ने 13 मई की घटनाओं का जिक्र किया है। जब वह मुख्यमंत्री केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर गई थीं। उन्होंने कहा कि मैं कैंप कार्यालय के अंदर गई। सीएम के पीए बिभव कुमार को फोन किया। लेकिन मैं अंदर नहीं जा सकी। फिर मैंने उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज भेजा था। हालांकि, कोई जवाब नहीं आया। 

इसके बाद मैं उनके आवास के परिसर में गई। जहां मैं अक्सर जाती थी। वहीं बिभव कुमार मौजूद नहीं थे। इसलिए मैंने आवास परिसर में एंट्री की और वहां मौजूद कर्मचारियों को जानकारी दी कि वे यहां सीएम से मिलने के लिए आई हैं। यह सब बातें एफआईआर में लिखी गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि मुझे बताया गया कि वह घर में मौजूद हैं और मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा है। मैं ड्राइंग रूम में गई और सोफे पर बैठ गई और उनके मिलने का इंतजार किया। 

मुझे पता चला की सीएम मिलने के लिए आ रहे हैं। लेकिन अचानक पीए बिभव कुमार कमरे में घुस आए। उन्होंने बिना किसी उकसावे के चिल्लाना शुरू कर दिया। मुझे गालियां भी दीं। मैं स्तब्ध रह गई। इतना ही नहीं मुझे थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। जब मैं लगातार चिल्लाती रही तो मुझे कम से कम सात से आठ बार थप्पड़ मारा। मैं वहां मदद के लिए भी चिल्लाई थी। जानबूझकर मेरी शर्ट ऊपर खींची। 


उन्होंने बताया कि मैंने उनसे बार-बार कहा कि मैं मासिक धर्म के दौर से गुजर रही हूं। कृपया मुझे जाने दें। लेकिन जाने नहीं दिया। फिर मैं वहीं बैठ गई। मैं ड्राइंग रूम के सोफे पर गई और हमले के दौरान जमीन पर गिरे अपने चश्मे को उठाया। इसके बाद 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed