फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Mike's announcement at night in the Containment Zone

दिल्ली: कंटेनमेंट जोन में रात के वक्त माइक से हो रही घोषणा

Thu, 25 Jun 2020 12:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Jun 2020 12:04 PM IST
सार

  • - कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस हुई सख्त
  • - कंटेनमेंट जोन में रात के वक्त माइक से हो रहा अनाउंस 
  • - लोगों को घरों से न निकलने की दी जा रही हिदायत

विज्ञापन
Delhi: Mike's announcement at night in the Containment Zone
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से दिल्ली में लगातार कंटेनमेंट जोन में इजाफा हो रहा है। पुलिस ने कंटेनमेंट जोन में सख्ती दिखाते हुए ड्रोन सहित सर्विलांस की मदद ले रही है। रात के वक्त इलाके में माइक से अनाउंस कर लोगों को बगैर किसी खास वजह से घरों से न निकलने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस कंटेनमेंट जोन में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर व बैनर का भी सहारा ले रही है। 

विज्ञापन


लगातार कंटेनमेंट जोन घोषित होने के साथ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संकरी गलियों को टीनशेड लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया है। गलियों में रात के नौ बजे के वक्त माइक की मदद से लोगों से घरों में रहने की अपील की जा जाती है। साथ ही इलाके को सेनीटाइज करके लोगों को दैनिक जरूरतों का सामान भी पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस उन लोगों पर खास नजर रख रही है, जिन्हें घरों में ही क्वारंटीन होने का निर्देश दिया गया है। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस लगातार उनके मोबाइल फोन की लोकेशन को खंगाल रही है। अगर किसी भी क्वारंटीन हुए शख्स की लोकेशन उसके घर से दूर मिलती है तो तत्काल उसकी खोज खबर शुरू कर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed