फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro yellow line technical glitch services interrupted travelers

दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन पर आई तकनीकी खराबी, 20 मिनट तक ट्रेन में एक जगह फंसे रहे यात्री

Mon, 15 Jul 2019 06:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 15 Jul 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
delhi metro yellow line technical glitch services interrupted travelers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : twitter

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण कश्मीरी गेट से समयपुर बादली के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हुई, जिसका असर पूरी येलो लाइन पर दिखाई दिया। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर डीएमआरसी से इस बाबत तमाम शिकायतें की।

विज्ञापन


येलो लाइन पर दोपहर करीब 12:50 बजे मेट्रो सेवा में रुकावट आनी शुरू हुई। इस दौरान कश्मीरी गेट और समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन सेक्शन के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित होने की जानकारी डीएमआसी ने सोशल मीडिया के जरिये यात्रियों को दी।
विज्ञापन


इस सेक्शन पर कश्मीरी गेट, सिविल लाइंस, विधानसभा, विश्वविद्यालय, जीटीबी नगर, मॉडल टाउन, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, हैदरपुर बादली मोड़, रोहिणी सेक्टर-18 व 19 और समयपुर बादली के बीच चलने वाली 12 मेट्रो ट्रेन प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार 10 मिनट से ज्यादा करना पड़ा। इस बीच ट्रेनें बेहद धीमी गति से चलाई गईं और काफी देर तक आउटर पर भी रोकी गईं। यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


 

राजीव चौक और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बीच आउटर पर मेट्रो करीब 17 मिनट तक खड़ी रही। यात्री इरफान खान ने डीएमआरसी से शिकायत की। उन्होंने येलो लाइन से संबंधित डीएमआरसी का ट्वीट देखकर कहा कि इस बारे में यात्रियों को कश्मीरी गेट से समयपुर बादली के बीच खराबी के बारे में सूचित किया, जबकि तकनीकी खराबी राजीव चौक और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बीच भी थी।

उन्होंने आग्रह किया कि डीएमआरसी को यात्रियों को सही जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने अपने ट्वीट में डीएमआरसी को झूठा बोलते हुए नाराजगी जताई। दोपहर करीब 1:10 बजे मेट्रो सेवा बहाल हुई।

इसके बाद भी पूरी येलो लाइन पर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी सामान्य होने में थोड़ा समय लगा। हालांकि, दोपहर का समय होने के कारण स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ पीक आवर की अपेक्षा काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed