{"_id":"65d65c552b659c937007e96b","slug":"delhi-metro-will-start-running-on-maujpur-majlis-park-corridor-from-2026-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर 2026 से रफ्तार भरेगी मेट्रो, दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर 2026 से रफ्तार भरेगी मेट्रो, दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा निर्माण
Thu, 22 Feb 2024 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:56 AM IST
सार
12.32 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य 20 माह में पूरा किया जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने से यह देश का पहला 70 किलोमीटर के दायरे का रिंग मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगा।
विज्ञापन
pink line metro
- फोटो : जी पॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो फेज-चार के मौजपुर-मजलिस पार्क (पिंक लाइन के विस्तार) कॉरिडोर पर मेट्रो वर्ष 2026 से रफ्तार भरने लगेगी। 12.32 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य 20 माह में पूरा किया जाएगा। इसका निर्माण पूरा होने से यह देश का पहला 70 किलोमीटर के दायरे का रिंग मेट्रो कॉरिडोर बन जाएगा। इससे दिल्ली के सभी कोने से यात्रियों को रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजार और बस अड्डा कम समय में पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में काॅरिडोर का निर्माण कार्य 78 प्रतिशत तक पूरा कर लिया है। इसमें आठ एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाएंगे जिसमें से तीन स्टेशन बुराड़ी, झारोदा माजरा और जगतपुर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। सिविल संरचनाओं की निर्माण गतिविधियां जोरों पर चल रही हैं, जिनमें स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार, तकनीकी कमरों, कॉनकोर्स प्लेटफार्मों पर परिष्करण कार्य, प्लेटफ़ॉर्म-स्तरीय पीईबी और ट्रैक बिछाने का कार्य शामिल हैं। सिविल संरचना पूरा होने के बाद इन स्टेशनों को यात्री सेवा उपकरण (पीएसडी), लिफ्ट, एस्केलेटर सहित अन्य स्टेशन उपयोगिताओं को लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
एलिवेटेड ढांचे के साथ बनाया जा रहा फ्लाईओवर..
मौजपुर-मजलिस पार्क कॉरिडोर पर सूरजघाट के नजदीक फ्लाईओवर व मेट्रो लाइन का एक साथ संयुक्त ढांचा तैयार किया जा रहा है। डीएमआरसी व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मिलकर पहली बार यह संयुक्त ढांचा तैयार कर रहे हैं। इसके तहत एक ही एलिवेटेड ढांचे पर फ्लाईओवर और इसके समानांतर मेट्रो काॅरिडोर का निर्माण हो रहा है। इससे दिल्ली में फ्लाईओवर पर वाहनों के साथ-साथ मेट्रो भी दौड़ेगी। यह संयुक्त काॅरिडोर 450 मीटर लंबा होगा। खास बात यह है कि इस कॉरिडोर के पास डीएमआरसी एक अंडरपास का भी निर्माण करा रही है। इसलिए यह दिल्ली में अपने तरह का पहला कॉरिडोर होगा जहां सड़क के ऊपर फ्लाईओवर व मेट्रो काॅरिडोर एक दूसरे के समानांतर होंगे। वहीं सड़क के नीचे से अंडरपास भी निकलेगा।
विज्ञापन
कॉरिडोर को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा यमुना पर पुल
कॉरिडोर को जोड़ने को लिए कैंटिलीवर निर्माण तकनीक का उपयोग करके सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना पर 560 मीटर लंबे पुल का भी निर्माण कार्य चल रहा है। यह सूरजघाट और सोनिया विहार को जोड़ेगा। एक बार पूरा होने के बाद यह कॉरिडोर पूर्वी, उत्तर और दक्षिण दिल्ली को जोड़ेगा।
बनाए गए स्टेशन.
मौजपुर से मजलिस पार्क कॉरिडोर पर यमुना विहार, भजनपुरा, खजूरी खास, सोनिया विहार, सोरघाट, जगतपुर गांव, झड़ौदा माजरा और बुराड़ी स्टेशन हैं। बाहरी रिंग रोड के बीच सड़क के दो पिलर होंगे। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहनों को निर्माण के दौरान आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी।
65 किमी लाइनों का चल रहा निर्माण कार्य
फेज-चार के तहत दिल्ली मेट्रो तीन कॉरिडोर में 65 किलोमीटर की नई लाइनों का निर्माण करवा रहा है। इसमें 28 किलोमीटर भूमिगत और शेष एलिवेटेड हैं। इस विस्तार से 11 नए इंटरचेंज स्टेशनों का विकास होगा।