{"_id":"63199cf71fbef37db66e2819","slug":"delhi-metro-will-provide-bus-service-to-central-vista-visitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"Central Vista: सेंट्रल विस्टा आने वाले लोगों को बस सेवा देगी दिल्ली मेट्रो, आगंतुकों को करना होगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Central Vista: सेंट्रल विस्टा आने वाले लोगों को बस सेवा देगी दिल्ली मेट्रो, आगंतुकों को करना होगा ये काम
Thu, 08 Sep 2022 01:12 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:12 PM IST
सार
दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो द्वारा तैनात इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को भैरों मार्ग पर आगंतुकों को लेंगी और उन्हें नेशनल स्टेडियम सी हेक्सागन के गेट नंबर एक पर उतारेगी। यहां से इंडिया गेट या सेंट्रल विस्टा चंद कदमों की दूरी पर है।
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा परियोजना
- फोटो : PTI - फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल विस्टा आने वाले आगंतुकों को दिल्ली मेट्रो बस सेवा मुहैया कराएगी। यह सेवा नौ सितंबर से शुरू होगी। यात्री भैरों मार्ग से इस बस पर बैठकर सेंट्रल विस्टा पहुंचेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो ने एक बयान में कहा, दिल्ली मेट्रो द्वारा तैनात इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को भैरों मार्ग पर आगंतुकों को लेंगी और उन्हें नेशनल स्टेडियम सी हेक्सागन के गेट नंबर एक पर उतारेंगी। यहां से इंडिया गेट या सेंट्रल विस्टा चंद कदमों की दूरी पर है। यह सेवा शुरुआत में एक सप्ताह के लिए लाई जा रहा है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर 06 नंबर की बसें संचालित होंगी। ये बसें आगंतुकों के लिए शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक उपलब्ध रहेंगी। भैरों मार्ग पर आगंतुकों को उठाने के लिए अंतिम बज रात नौ बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन