फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro will give e-rickshaw facility to commuters

अब मेट्रो स्टेशन से घर तक जाने के लिए मिलेगा जीपीएस और सीसीटीवी कैमरा लगा ई-रिक्शा

Tue, 06 Jun 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Jun 2017 11:45 AM IST
सार

गाजियाबाद के ध्यानार्थ

एनसीआर के मेट्रो स्टेशनों से मिलेगा ई-रिक्शा

वैशाली मेट्रो स्टेशन से पांच ई-रिक्शा के साथ सेवा शुरू
यात्रियों को ई-रिक्शा का न्यूनतम दस रुपये किराया देना होगा
फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी जल्द ही सेवा शुरू होगी

नई दिल्ली।

विज्ञापन
delhi metro will give e-rickshaw facility to commuters
ई-रिक्‍शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो स्टेशन से अब बाहर आने के बाद आपको घर जाने के लिए सड़क पर जाकर वाहनों की तलाश नहीं करनी पड़ेगी। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों से लास्ट माइल कनेक्टविटी के लिए ई-रिक्शा चला रही है।

विज्ञापन


सोमवार को इसकी शुरुआत एनसीआर के गाजियाबाद में आने वाले वैशाली मेट्रो स्टेशन से पांच ई-रिक्शा के साथ की गई है। डीएमआरसी के एमडी मंगू सिंह ने मेट्रो भवन में आयोजित कार्यक्रम में इसे हरी झंडी दिखाई। हालांकि इस सुविधा के लिए यात्रियों को ई-रिक्शा का न्यूनतम दस रुपये किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मंगू सिंह ने कहा कि मेट्रो प्रदूषण रहित सफर कराती है। उसकी कोशिश होती है कि उसका हर कदम उसी दिशा में बढ़े, इसलिए मेट्रो ने पर्यावरण दिवस पर वैशाली से इसकी शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 मेट्रो स्टेशनों पर 610 ई-रिक्शा

delhi metro will give e-rickshaw facility to commuters
ई-रिक्शा - फोटो : ANI

उनके मुताबिक, अगले एक वर्ष में नोएडा और गाजियाबाद के 10 मेट्रो स्टेशनों पर 610 ई-रिक्शा के साथ इस योजना को आगे बढ़ाएंगे, जिससे लोग निजी कार छोड़कर मेट्रो स्टेशन आएं। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, अगर यह एनसीआर में सफल रहा तो इसे दिल्ली में भी शुरू किया जाएगा।

डीएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक, फरीदाबाद और गुरुग्राम के स्टेशनों पर भी जल्द ही इस सुविधा की शुरुआत होगी। यह ई-रिक्शा मेट्रो स्टेशन के 3 से 4 किलोमीटर की रेंज में आने वाले इलाके को कवर करेगा।

ई-रिक्शा को सुरक्षित बनाने के लिए उसमें जीपीएस और सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। ई-रिक्शा को चार्जिंग के साथ जहां संभव होगा, पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मेट्रो ने यात्रियों को असुविधा होने पर शिकायत और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-39595468 नंबर भी जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed