फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro viral video scuffle between two passengers for seat in Delhi Metro

मेट्रो में सीट के लिए हाथापाई: दो यात्री आपस में भिड़े, एक दूसरे को मारे लात-घूंसे और थप्पड़ ही थप्पड़

Wed, 06 Dec 2023 05:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Dec 2023 05:07 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो यात्री सिर्फ सीट को लेकर मारपीट कर रहे हैं। दोनों के बीच हाथापाई इतनी होती है कि मेट्रो कोच में मौजूद लोगों को बचाने के लिए बीच बचाव करना पड़ता है।

विज्ञापन
delhi metro viral video scuffle between two passengers for seat in Delhi Metro
दिल्ली मेट्रो में हाथापाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो यात्री सिर्फ सीट को लेकर मारपीट कर रहे हैं। दोनों के बीच हाथापाई इतनी होती है कि मेट्रो कोच में मौजूद लोगों को बचाने के लिए बीच बचाव करना पड़ता है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


इस वीडियो में आप दो लोगों को एक दूसरे से लड़ते हुए देख सकते हैं। दोनों एक दूसरे को मुक्के ही मुक्के मार रहे हैं। वहीं वहां मौजूद लोग दोनों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को अब तक 155000 लाख लोगों ने देखा है और इसके साथ ही  रिएक्शन भी दिए हैं। कमेंट करने वाले एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के लोगों की मेट्रो में एंट्री बंद होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये तो सस्ता डब्ल्यूडब्ल्यूई है। 


वहीं कुछ दिन पहले ही दिल्ली में मेट्रो में जल्दबाजी में ट्रैक पार करने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना 12 नंवबर की है। इस घटना का वीडियो  इंटरनेट पर वायरल हो गया था। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले भूरा सिंह के रूप में हुई थी। वीडियो वायरल होने पर  दिल्ली मेट्रो को बयान जारी करना पड़ा था। 

इससे पहले दिल्ली मेट्रो में एक कपल के रोमांच का वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक युवक और युवती मेट्रो कोच के अंदर यात्रियों के बीच रोमांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के दर्जनों वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिसमें अश्लीलता की हदों को पार करने वाले वीडियो भी शामिल हैं। एक शख्स का मेट्रो कोच में टॉयलेट करते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed