{"_id":"5b824c3242c792464c73e05a","slug":"delhi-metro-trial-starts-from-dilshad-garden-to-ghaziabad-new-bus-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद नया बस अड्डा तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो, ट्रायल रन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद नया बस अड्डा तक जल्द दौड़ेगी मेट्रो, ट्रायल रन शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो का ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा गाजियाबाद मेट्रो फेज-दो कॉरिडोर पर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्रायल रन शुरू कर दिया।
9.41 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर डीएमआरसी की ओर से पहले एक सप्ताह प्रारंभिक (प्रिलिमिनरी) ट्रायल रन किया जाएगा। इसके बाद अक्तूबर तक चलने वाले करीब दो माह के मुख्य सिग्नल ट्रायल रन की शुरुआत की जाएगी।
मेट्रो फेज-दो प्रोजेक्ट की संशोधित डीपीआर में इस रूट का बजट 2210 करोड़ है। डीएमआरसी की ओर से अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार को देर शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रारंभिक ट्रायल रन के लिए मेट्रो कोच को एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक पर उतार दिया गया।
प्रारंभिक ट्रायल रन में मेट्रो के सिविल स्ट्रक्चर और ट्रैक के कार्यों का जायजा लिया जाएगा। फिर मुख्य सिग्नल ट्रायल रन में ट्रेन की रफ्तार, ब्रेकिंग सिस्टम, ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन और सिग्नल संबंधी ट्रायल किए जाएंगे।

फेज-दो कॉरिडोर पर कुल आठ स्टेशन हैं। रिठाला से दिलशाद गार्डन तक रेड लाइन के रूट की लंबाई अभी 25.09 किमी है। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा रूट के ऑपरेशनल होने के बाद जुड़ जाने से इस रेड लाइन की लंबाई बढ़कर 34.50 किमी हो जाएगी।
डीएमआरसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कारपोरेट कम्युनिकेशन अनुज दयाल ने बताया कि दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा कॉरिडोर पर प्रारंभिक ट्रायल रन की शुरुआत कर दी गई है।
डीएमआरसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कारपोरेट कम्युनिकेशन अनुज दयाल ने बताया कि दिलशाद गार्डन से न्यू बस अड्डा कॉरिडोर पर प्रारंभिक ट्रायल रन की शुरुआत कर दी गई है।