किसान आंदोलन: कल भी दिल्ली से बाहर नहीं जाएगी मेट्रो, डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला
Update for tomorrow (27.11.2020)
As advised by Delhi Police, Metro services will be available only from Delhi towards the NCR sections. However, services from the NCR stations towards Delhi will not be available due to security reasons till further notice.— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) November 26, 2020विज्ञापन
डीएमआरसी ने बताया कि शुक्रवार को एनसीआर से दिल्ली की ओर मेट्रो नहीं चलेगी। जबकि दिल्ली से एनसीआर की ओर मेट्रो परिचालन जारी रहेगा। डीएमआरसी ने कहा कि दोपहर 2 बजे से दिल्ली से एनसीआर जाने वाली मेट्रो सेवा उपलब्ध है। हालांकि, एनसीआर से दिल्ली के लिए मेट्रो सेवाओं पर सुरक्षा कारणों के चलते अगले नोटिस तक रोक लगी रहेगी।
गुरुवार की तरह शुक्रवार को एनसीआर के इलाकों जैसे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद आदि में मेट्रो की सेवाएं स्थगित रहेंगी। डीएमआरसी ने पहले गुरुवार दोपहर 2.00 बेज तक एनसीआर में मेट्रो सेवाओं को स्थगित किया था। जिसके बाद अब यह फैसला शुक्रवार को भी लागू होगा।