फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro starts online survey to avoid congestion

भीड़ से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो ने शुरू किया ऑनलाइन सर्वेक्षण 

Wed, 14 Oct 2020 04:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2020 04:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro starts online survey to avoid congestion
delhi metro - फोटो : जी पाल
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो को अधिक भीड़ से बचाने के लिए सोशल मीडिया पर ऑनलाइन सर्वेक्षण प्रक्रिया शुरू की है। यह सर्वेक्षण 27 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस सर्वेक्षण से निकले परिणाम के आधार पर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन मेट्रो के और बेहतर परिचालन की दिशा में काम करेगा। 
विज्ञापन


खास तौर पर यह सर्वेक्षण मेट्रो में भीड़ भाड़ को कम करने के साथ यात्रियों को व्यस्ततम घंटों में यात्रा करने से बचाने के लिए भी कराया जा रहा है। डीएमआरसी के फेसबुक ट्विटर और इंस्टाग्राम पेज पर जारी इस सर्वेक्षण में यात्रियों से उनके घर से ऑफिस निकलने और ऑफिस से घर वापस जाने का समय पूछा गया है। उनके काम करने की जगह पूछी गई है। उनके काम के बारे में पूछा गया है। 
विज्ञापन


उनसे पूछा गया है कि क्या वह मेट्रो के व्यस्ततम घंटों में सुबह 8 से पहले व 12 बजे के बाद और शाम को 4 बजे से पहले व 8 बजे के बाद यात्रा करने में सक्षम हैं। क्या वह घर से काम करने में सक्षम हैं। व्यस्ततम घंटों में अपने ऑफिस का समय बदल सकते हैं। इस तरह है इस सर्वेक्षण में यात्रियों से कुल 9 सवाल किए गए हैं। जिनके उतर पर टिक लगाकर इस सर्वेक्षण को पेश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed