मेट्रो यात्रियों के लिए खुलेंगे ये तीन नए रूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो वर्ष 2015 के मध्य तक यात्रियों को तीन रूटों के विस्तार पर सफर का मौका उपलब्ध करा देगा। बदरपुर-फरीदाबाद एक्सटेंशन, जहांगीरपुरी-बादली और मंडी हाउस-कश्मीरी गेट एक्सटेंशन पर लगभग 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। मेट्रो प्रबंधन तीनों लाइनों की फिनिशिंग व ट्रैक बिछाने का काम कर रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने बदरपुर से केंद्रीय सचिवालय के बीच चलने वाली वायलेट लाइन को मंडी हाउस तक पहुंचाकर यात्रियों को छह महीने पहले ट्रेन में सफर का मौका उपलब्ध कराया था। उसी के साथ डीएमआरसी अन्य दो एक्सटेंशन कॉरिडोर पर भी तेजी से समय सीमा से पहले निर्माण कार्य पूरा करने में जुटा है।
फरीदाबाद-कश्मीरी गेट, हुड्डा सिटी सेंटर-बादली तक सीधी मेट्रो
मेट्रो प्रबंधन के मुताबिक, बदरपुर-फरीदाबाद एक्सटेंशन कॉरिडोर का काम लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। जबकि इसी लाइन में मंडी हाउस से कश्मीरी गेट को जोड़ने का काम भी तेजी से चल रहा है।
अंडरग्राउंड ट्रैक टनल कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसी रूट पर यात्रियों को आईटीओ व दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन तक जुड़ने का मौका दिसंबर के आखिर तक मिल सकेगा। इस लाइन का काम वर्ष 2011 में शुरू हुआ था और मई 2015 की डेडलाइन थी। हालांकि उससे पहले ही यात्री वायलेट लाइन से फरीदाबाद तक पहुंच सकेंगे।
वहीं, हुड्डा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी के बीच चलने वाली येलो लाइन यात्रियों को बादली तक जुड़ने का मौका मार्च तक दे सकती है। क्योंकि यहां लगभग 88 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इन दिनों ट्रैक बिछाने व मेट्रो स्टेशन की फिनिशिंग का काम चल रहा है।