{"_id":"63f0b418d3cca15b430aff28","slug":"delhi-metro-services-to-be-partiality-curtailed-on-yellow-line-on-feb-19-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: आज सवेरे यलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं रहेंगी बाधित, कुछ स्टेशन भी रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: आज सवेरे यलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं रहेंगी बाधित, कुछ स्टेशन भी रहेंगे बंद
Sun, 19 Feb 2023 02:14 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Feb 2023 02:14 AM IST
सार
सिविल लाइंस और विधानसभा स्टेशन पर सुबह 6.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
विज्ञापन
yellow line metro
विस्तार
कश्मीरी गेट और विश्वविद्यालय स्टेशनों के बीच दिल्ली मेट्रो का परिचालन मेंटेनेंस के काम के चलते रविवार को कुछ घंटों के लिए आंशिक रूप से बाधित रहेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एक बयान में कहा कि 19 फरवरी को येलो लाइन (यानी हुडा सिटी सेंटर से समयपुर बादली) के कश्मीरी गेट और विश्वविद्यालय खंड के बीच निर्धारित ट्रैक मेंटेनेंस कार्य करने के लिए, इस खंड में आने वाले दो स्टेशनों यानी सिविल लाइंस और विधानसभा स्टेशन पर सुबह 6.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
विज्ञापन
सिविल लाइंस और विधानसभा मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए सुबह 6.30 बजे तक बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने बताया कि इस अवधि के दौरान कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशनों के बीच मुफ्त फीडर बस सेवा के माध्यम से कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी। डीएमआरसी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के पांच नंबर गेट को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन