दिल्ली मेट्रो की वॉयलेट लाइन पर आधे घंटे तक देरी से चलीं ट्रेनें, पीक आवर में लोग हुए परेशान
ईद की छुट्टी के बाद जब गुरुवार को लोग अपने घरों से दफ्तरों और कॉलेज आदि के लिए निकले तो एक बार फिर मेट्रो की गड़बड़ी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी से मिली जानकारी के अनुसार यह गड़बड़ी वॉयलेट लाइन पर आई थी।
बताया जा रहा है कि वॉयलेट लाइन पर नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन से लेकर बदरपुर लाइन के बीच मेट्रो देरी से चल रही थी। इसके अलावा अन्य सभी लाइनें सामान्य रूप से काम कर रही हैं।
पीक आवर में इस देरी के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ भी रही और मेट्रो भी खचाखच भरी मिली। हालांकि आधे घंटे की इस परेशानी के बाद सेवाएं सामान्य हो गई हैं, जिसकी जानकारी डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी।
Violet Line Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) June 6, 2019
Normal services have resumed. https://t.co/qKfSpsTn6E