फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro service disrupted due to suicide of a person at the station

Delhi Metro: देरी मेट्रो की, जेब ढीली मुसाफिरों की... स्टेशन पर यात्रियों को एक घंटे से अधिक करना पड़ा इंतजार

Fri, 12 Jul 2024 08:16 AM IST
विजय पुंडीर आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Jul 2024 08:16 AM IST
सार

व्यस्त समय में मेट्रो की देरी के कारण यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। कश्मीरी गेट स्टेशन पर सुबह 11:16 बजे हुई समस्या दोपहर 12 बजे के बाद तक बनी रही। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ।

विज्ञापन
Delhi Metro service disrupted due to suicide of a person at the station
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया (ट्विटर)

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर एक शख्स के सुसाइड करने के कारण गुरुवार को सेवा बाधित होने की मुसाफिरों पर दोहरी मार पड़ी। समय बर्बाद होने के साथ ही यात्रियों को अतिरिक्त किराये का भी भुगतान करना पड़ा। मेट्रो नेटवर्क में तय समय से ज्यादा रहने पर अतिरिक्त रकम चुकानी पड़ी। लंबी दूरी के यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई। 

विज्ञापन


मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि मेट्रो सेवा में खराबी होने पर यात्री तुरंत नेटवर्क से बाहर हो सकता है। इस दौरान पैसा वापस कर दिया जाता है, लेकिन अगर सफर तय समय के बाद पूरा होगा तो नियमों के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। 
विज्ञापन


मौजपुर से पटेल चौक स्टेशन तक यात्रा करने वाली अदिति मिश्रा ने बताया कि वह रोजाना रेड लाइन से दफ्तर जाती हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को जब वह सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पहुंचीं, तो करीब एक घंटे तक मेट्रो नहीं चली। ऐसे में जब उन्होंने पटेल चौक स्टेशन से निकास किया तो कस्टमर सेवा केंद्र ने उनसे समयसीमा समाप्ति के कारण किराये पर 10 रुपये अतिरिक्त लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने देरी का कारण सेवा अधिकारी को बताया, लेकिन उन्होंने मेट्रो की किसी भी देरी की सूचना होने से इंकार कर दिया। इसी तरह हौज खास से शहीद स्थल के लिए निकले यात्री शुभम सिंह ने बताया कि वह करीब 40 मिनट तक कश्मीरी गेट स्टेशन तक फंसे रहे। जब वह शहीद स्थल स्टेशन से निकास कर रहे थे, तो उन्हें 20 रुपये अधिक देने पड़े।

स्टेशन पर एक घंटे से अधिक तक इंतजार करना पड़ा
व्यस्त समय में मेट्रो की देरी के कारण यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। कश्मीरी गेट स्टेशन पर सुबह 11:16 बजे हुई समस्या दोपहर 12 बजे के बाद तक बनी रही। इसके बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हुआ। इस दौरान मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। इस दौरान नौकरीपेशा, परीक्षार्थियों, कॉलेज आने-जाने व कामकाज के लिए निकले लोगों समेत अन्य यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को मेट्रो के लिए स्टेशन पर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा, जबकि काफी लोगों ने परेशान होकर बीच रास्ते में ही मेट्रो छोड़ दी। 

मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण कुछ लोग बाहर निकल गए। कुछ लोगों को ज्यादा पैसे देकर ऑटो या अन्य साधन से गंतव्य तक जाना पड़ा। डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान रिठाला से तीस हजारी और शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से शास्त्री पार्क तक एक छोटे लूप में सेवाएं चलाई गईं। इस दौरान ट्रैक प्रभावित होने के कारण तीस हजारी और शास्त्री पार्क खंड के बीच कोई सेवा उपलब्ध नहीं थी।

युवक ने मेट्रो कोच के बीच कूदकर जान दी
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह बीमारी से परेशान कमल कुमार गुप्ता ने चलती ट्रेन के कोच के बीच खाली जगह में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें टीबी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह से शहीद स्थल की ओर जाने वाली मेट्रो का परिचालन करीब 1 घंटे तक बाधित रहा। 

पुलिस के अनुसार, सुबह 11:16 बजे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पुलिस को एक शख्स के खुदकुशी करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मेट्रो कर्मी और सीआईएसएफ के जवान घायल शख्स को अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट और घर का पता मिला। इससे उसकी पहचान चावड़ी बाजार निवासी कमल कुमार गुप्ता के रूप में हुई। पुलिस ने जांच के दौरान प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि कमल प्लेटफार्म पर शहीद स्थल की ओर जाने वाली मेट्रो का इंतजार कर रहा था। ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही उसने कोच के बीच खाली जगह पर छलांग लगा दी। पुलिस को भाई सुनील गुप्ता ने बताया कि कमल टीबी की वजह से परेशान था। सुबह वह घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। सुसाइड नोट में कमल ने बीमारी पर काफी खर्च होने की बात लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed