{"_id":"9846109c3250cd7f8f35deee63c331fc","slug":"delhi-metro-route-mou-signed-today-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर नोएडावासियों को मिलेगा बड़ा तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर नोएडावासियों को मिलेगा बड़ा तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 18 Oct 2014 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राधिकरण ने नोएडा और ग्रेटर नोएडावासियों को दिवाली का तोहफा देने की तैयारी कर ली है। सिटी सेंटर से सेक्टर-62 और ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित मेट्रो रूट के एमओयू पर शनिवार दोपहर 12:30 बजे हस्ताक्षर हो जाएंगे। इसके बाद दोनों प्रोजेक्ट डीएमआरसी के हवाले हो जाएंगे।
विज्ञापन
दोनों ही मेट्रो रूट शनिवार को अपना आखिरी कागजी पड़ाव भी पार कर लेंगे। एमओयू पर हस्ताक्षर होते ही डीएमआरसी टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर सकेगी। नए साल के शुरू में निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। सिटी सेंटर से सेक्टर-62 का रूट 2017 तक और ग्रेटर नोएडा रूट का निर्माण चार से पांच साल में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
सेक्टर -18 स्थित रेडिसन होटल में डीएमआरसी प्रमुख मंगू सिंह और प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमण हस्ताक्षर करेंगे। प्राधिकरण के अधिकारी शुक्रवार को एमओयू का ड्राफ्ट तैयार करने में जुटे रहे। सिटी सेंटर से ग्रेटर नोएडा तक का रूट (29.707 किलोमीटर) नोएडा के अन्य सभी रूटों में सबसे लंबा होगा। सिटी सेंटर से सेक्टर- 62 का रूट 6.675 किलोमीटर का है।
विज्ञापन