फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro rail corporation shut down its services till April 14th amidst lockdown

दिल्ली: 14 अप्रैल तक नहीं चलेगी मेट्रो, लॉकडाउन के कारण बंद रहेंगी सेवाएं

Thu, 26 Mar 2020 03:40 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 26 Mar 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi metro rail corporation shut down its services till April 14th amidst lockdown
दिल्ली मेट्रो(फाइल फोटो) - फोटो : twitter

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने गुरुवार को घोषणा की है कि कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण 14 अप्रैल तक मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी।

विज्ञापन


मेट्रो सेवाओं के बंद होने के कारण कई लोगों ने डीएमआरसी से इससे संबंधित सवाल पूछे थे, जिसके बाद आज डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि सरकार द्वारा जारी किए गए लॉकडाउन के कारण मेट्रो सेवाएं 14 अप्रैल 2020 तक बंद रहेंगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक (एमडी) मंगू सिंह ने इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा निर्धारित और डीएमआरसी द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार एहतियाती उपायों का पालन करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि यह ऐसा समय है जब हमें घबराना नहीं चाहिए, बल्कि शांति से काम लेना चाहिए। ऐसे समय में सभी को अपनी ओर से यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनकी ओर से किसी तरह की अफवाह न उड़े या अफवाहों के बढ़ावा न मिले।

मालूम हो कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद से दिल्ली मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। हालांकि, आंतरिक परिचालन और रख-रखाव के काम चल रहे हैं और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (साआईएसएफ) द्वारा सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है।


इसके अलावा कैब सेवा प्रदान करने वाली कंपनी ऊबर ने भी दिल्ली में सेवाएं स्थगित कर दी हैं। साथ ही दूसरी कंपनी ओला ने भी लॉक डाउन का समर्थन किया है। ओला के प्रवक्ता ने बताया कि हम कोरोना से लड़ने के इस प्रयास में देश के साथ हैं और आवश्यक सेवाओं में लोगों को सुविधा देने के लिए गाड़ियों के न्यूनतम नेटवर्क के साथ काम करेंगे।

ओला का कहाना है कि कंपनी सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को केवल आवश्यक और आपातकालीन जरूरतों के लिए यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed