फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Rail Corporation Parking Rates Hiked by 50 percent from 1 May

मेट्रो यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा पार्किंग का बोझ, एक मई से 50 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी

Thu, 26 Apr 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro Rail Corporation Parking Rates Hiked by 50 percent from 1 May
delhi metro
दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की जेब को एक और झटका लगने वाला है। मेट्रो के किराए में भारी बढ़ोत्तरी होने के बाद अब वाहन पार्किंग शुल्क भी 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाने की घोषणा की गई है। एक मई से नए पार्किंग चार्ज प्रभावी होंगे। दैनिक के साथ-साथ मासिक पार्किंग चार्ज भी जेब पर भारी पड़ेगा।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (़डीएमआरसी) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर निकायों का पार्किंग चार्ज मेट्रो से ज्यादा है। पिछले पांच साल से मेट्रो पार्किंग के चार्ज में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इसीलिए मेट्रो प्रशासन ने एक मई 2018 से पार्किंग चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बाइक के लिए पार्किंग शुल्क
मेट्रो प्रशासन के मुताबिक, वर्तमान में बाइक का पार्किंग चार्ज 10 रुपये, पहले 6 घंटे के लिए है। यह एक मई से बढ़कर 15 रुपये प्रति 6 घंटे हो जाएगा। 12 घंटे के लिए वर्तमान में 15 रुपये शुल्क हैं, जो बढ़कर 25 और 12 घंटे से अधिक के लिए 20 रुपये के बजाय 30 रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाइक के मासिक पास की कीमत 475 रुपये से बढ़कर 600 रुपये हो जाएगी। नाइट चार्ज 20 रुपये से बढ़कर 30 रुपये रोज हो जाएगा। मासिक नाइट चार्ज 475 रुपये से बढ़कर 600 रुपये हो जाएगा।

Delhi Metro Rail Corporation Parking Rates Hiked by 50 percent from 1 May
कार के लिए भी होगी बढ़ोत्तरी
वर्तमान में कार की पार्किंग के लिए पहले 6 घंटे के लिए 20 रुपये है, जो एक मई से बढ़कर 30 रुपये होगा। 12 घंटे तक वर्तमान में 30 रुपये वसूले जाते हैं, जो जो बढ़कर 50 रुपये हो जाएगा। 12 घंटे से अधिक के लिए वर्तमान में 40 रुपये वसूले जाते हैं।

यह बढ़कर 60 रुपये हो जाएगा। वर्तमान में कार के मासिक पार्किंग पास के लिए 1000 रुपये वसूले जाते हैं, जो बढ़कर 1200 रुपये हो जाएगा। नाइट चार्ज 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये रोज होगा। मासिक नाइट चार्ज 1000 रुपये से बढ़कर 1200 रुपये होगा।

साइकिलवालों को भी नहीं बख्शा
वर्तमान में साइकिल के लिए पहले 6 घंटे के लिए 3 रुपये लिए जाते हैं, जो एक मई से बढ़कर पांच रुपये हो जाएंगे। 12 घंटे तक साइकिल पार्क करने के लिए चार रुपये के बजाय अब पांच रुपये वसूले जाएंगे। 12 घंटे से अधिक के लिए शुल्क पांच रुपये से बढ़कर 10 रुपये होगा।

साइकिल का मासिक पार्किंग पास 45 रुपये से बढ़कर 70 रुपये होगा। साइकिल के लिए नाइट चार्ज 5 रुपये से बढ़कर 10 रुपये हो जाएगा।

Delhi Metro Rail Corporation Parking Rates Hiked by 50 percent from 1 May
शुल्क में बढ़ोतरी दुखद : सीएम
मेट्रो पार्किंग चार्ज बढ़ाने का दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विरोध करते हुए ट्वीट किया है कि मेट्रो किराये में बढ़ोत्तरी के बाद अब पार्किंग का चार्ज बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से मेट्रो पूरी तरह खत्म हो जाएगी और सड़कों पर वाहनों की भीड़ से प्रदूषण भी बढ़ेगा। यह बहुत ही दुख की बात है।

पार्किंग चार्ज बढ़ाना गलत : सत्येन्द्र जैन
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट करके कहा कि मेट्रो पार्किंग के चार्ज अब 50 प्रतिशत बढ़ा दिए गए हैं। इससे पहले मेट्रो का किराया 100 प्रतिशत बढ़ाया गया था। भगवान ही जाने कि डीएमआरसी को ऐसी सलाह कौन दे रहा है।

Delhi Metro Rail Corporation Parking Rates Hiked by 50 percent from 1 May
मेट्रो के पार्किंग शुल्क में बढ़ोतरी की मार
समय    वर्तमान    1 मई से
कार
6 घंटे तक    20    30
12 घंटे तक    30    50
12 घंटे से अधिक    40    60
मासिक  शुल्क 1000    1200
नाइट चार्ज    40    60
बाइक
6 घंटे तक    10    15
12 घंटे तक    15    25
12 घंटे से अधिक    20    30
मासिक शुल्क 475    600
नाइट चार्ज    20    30
साइकिल
6 घंटे तक    3    5
12 घंटे तक    4    5
12 घंटे से अधिक    5    10
मासिक शुल्क    45    70
नाइट चार्ज    5    10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed