{"_id":"5b71a82c42c79242cc643f77","slug":"delhi-metro-pink-line-trilokpuri-shiv-vihar-section-will-easy-to-reach-gandhi-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन से गांधी नगर की राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन से गांधी नगर की राह होगी आसान
अरुण कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
pink line metro
- फोटो : जी पॉल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर) का त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन खुलने से एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट गांधी नगर से दिल्ली का पूरा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम जुड़ जाएगा।
खास बात यह है कि दिल्ली के सभी अंतरराज्यीय बस अड्डे और रेलवे स्टेशनों से गांधी नगर पहुंचना आसान हो जाएगा। इससे बाहर के कपड़ा कारोबारियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
फिलहाल गांधी नगर से मेट्रो के जरिये कश्मीरी गेट और राजीव चौक के रास्ते आनंद विहार पहुंचने में 45 मिनट लगते हैं, लेकिन त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन के शुरू होने से कारोबारी महज 15-20 मिनट में आंनद विहार पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
वहीं, इस लाइन का लाजपत नगर-मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन खुलने से गांधी नगर मार्केट हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां आईएसबीटी से भी जुड़ जाएगा। वर्तमान में हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से गांधी नगर आने के लिए मेट्रो सुविधा नहीं है।

त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन खुलने के बाद यात्री गांधी नगर मार्केट से सीलमपुर के रास्ते वेलकम पर इंटरचेंज के आनंद विहार पहुंच सकेंगे। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्रियों को रेड लाइन पर सीलमपुर मेट्रो स्टेशन के रास्ते पिंक लाइन पर वेलकम मेट्रो स्टेशन से पहला इंटरचेंज, ब्ल्यू लाइन पर कड़कडड़ूमा मेट्रो स्टेशन पर दूसरा इंटरचेंज और पिंक लाइन पर मयूर विहार पॉकेट-1 पर तीसरा इंटरचेंज करना होगा।
डीएमआरसी के अनुसार अगस्त के अंत तक त्रिलोकपुरी से शिव विहार सेक्शन खुल जाएगा, जबकि लाजपत नगर से मयूर विहार पॉकेट-1 सेक्शन सितंबर में खुलने की संभावना है। मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी के बीच में जमीनी विवाद के चलते पिंक लाइन का काम अटका पड़ा है।
इसके चलते लाजपत नगर से शिव विहार सेक्शन दो हिस्सों में ऑपरेशनल होगा। वर्तमान में गांधी नगर मार्केट रेड लाइन के जरिये शाहदरा रेलवे स्टेशन और प्रताप नगर मेट्रो स्टेशन पर सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से जुड़ा है।
यह मार्केट सीलमपुर से रेड लाइन के रास्ते कश्मीरी गेट पर येलो लाइन पर इंटरचेंज के जरिये चांदनी चौक पर पुरानी रेलवे स्टेशन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से जुड़ी है। पिंक लाइन के खुलने से अब दिल्ली के सभी आईएसबीटी और रेलवे स्टेशन जुड़ गए हैं।