धीमी हुई दिल्ली मेट्रो की रफ्तार: ब्लू लाइन पर चोर काट ले गए केबल, इस रूट पर बढ़ी यात्रियों की मुश्किलें
डीएमआरसी ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है। असुविधा के लिए खेद है।
विस्तार
दिल्ली में ब्लू लाइन मेट्रो पर केबल की चोरी का मामला सामने आया है। कीर्तिनगर-मोतीनगर के बीच घटना हुई है। इसकी वजह से मेट्रो के परिचालन पर असर देखने को मिल रहा है। इस घटना के चलते ब्लू लाइन पर मेट्रो धीमी गति से चलेगी। इसे लेकर डीएमआरसी ने बयान जारी किया है।
डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी है। डीएमआरसी ने कहा कि मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच केबल चोरी होने के कारण ब्लू लाइन पर सेवाओं में देरी हो रही है। असुविधा के लिए खेद है।
Blue Line Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) December 5, 2024
There is a delay in services on the Blue Line due to a cable theft between Moti Nagar and Kirti Nagar.
The inconvenience is regretted.
डीएमआरसी ने एक्स पर लिखा, 'मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच ब्लू लाइन पर केबल चोरी की समस्या रात में परिचालन समय समाप्त होने के बाद ही ठीक हो सकेगी। चूंकि दिन के दौरान प्रभावित खंड पर ट्रेनें प्रतिबंधित गति से चलेंगी, इसलिए सेवाओं में कुछ देरी होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसके मुताबिक ही बनाएं क्योंकि यात्रा में कुछ अतिरिक्त समय लगेगा।'
Blue Line Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) December 5, 2024
The cable theft issue on the Blue Line between Moti Nagar and Kirti Nagar will be rectified only after the end of operational hours in the night.
Since the trains will operate on restricted speed on the affected section during the day, there would be some…
बता दें कि ब्लू लाइन सबसे बिजी मानी जाने वाली लाइन है। इसे दिल्ली मेट्रो का सबसे बिजी रूट भी कहा जाता है। धीमी रफ्तार से मेट्रो चलने की वजह से लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।