फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro fare hike: delhi transport minister indirectly challenges dmrc managing director

मेट्रो किराया बढ़ोतरी पर दिल्ली सरकार ने DMRC को दी चेतावनी, करेगी कार्रवाई

Sat, 07 Oct 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
delhi metro fare hike: delhi transport minister indirectly challenges dmrc managing director

दिल्ली मेट्रो के किराये पर छिड़ी जंग के बीच दिल्ली सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह को परोक्ष तौर पर चेतावनी दी है कि वह डीएमआरसी बोर्ड की बैठक में दिल्ली सरकार का पक्ष रखने के लिए बाध्य हैं।

विज्ञापन


अगर दिल्ली सरकार को लगेगा कि इस मामले में अगर कोई ढिलाई बरती गई तो सरकार डीएमआरसी एक्ट के अनुसार कार्रवाई करेगी। इस बारे में शुक्रवार को दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत ने डीएमआरसी चेयरमैन को एक पत्र भी लिखा है। इसमें डीएमआरसी प्रबंधन निदेशक की नियुक्ति प्रक्रिया व जिम्मेदारियों का भी जिक्र है।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार का कहना है कि एक्ट के अनुसार, डीएमआरसी बोर्ड में दिल्ली सरकार पांच निदेशक नामित करती है। केंद्र सरकार से चर्चा करके दिल्ली सरकार ही डीएमआरसी चेयरमैन को भी बोर्ड में भेजती है। यह पांच निदेशक में से एक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 अक्टूबर से बढ़ने वाला है मेट्रो का क‌िराया

delhi metro fare hike: delhi transport minister indirectly challenges dmrc managing director

पत्र में लिखा गया है कि इस प्रावधान के अनुसार सरकार ने मंगू सिंह को डीएमआरसी का प्रबंध निदेशक नामित किया है। ऐसे में दिल्ली सरकार अपेक्षा करती है कि वह बोर्ड बैठक में दिल्ली सरकार के पक्ष को सही तरीके से मजबूती के साथ रखेंगे।

परिवहन मंत्री ने पत्र में लिखा है कि अगर किसी भी समय दिल्ली सरकार को लगेगा कि अगर उसकी राय को सही संदर्भ में बोर्ड बैठक में नहीं लिया गया तो एक्ट के प्रावधानों के अनुसार काम करने को मजबूर होगी। पत्र में हालांकि सरकार ने सीधे तौर पर कार्रवाई की बात नहीं की है। वहीं, दिल्ली सरकार आधिकारिक तौर पर इस पत्र को चेतावनी पत्र नहीं मान रही है।

बता दें कि दिल्ली सरकार किराया निर्धारण समिति के उस फैसले का विरोध कर रही है, जिसमें 10 अक्तूबर को दिल्ली मेट्रो का किराया दोबारा बढ़ाने का प्रस्ताव है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को पत्र लिखा है।

वहीं, दिल्ली के मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि पांचों निदेशक के साथ इस मसले पर चर्चा करें। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैठक हो गई है। किराया बढ़ोतरी के संदर्भ में ही दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को मंगू सिंह को पत्र लिखा है। इसमें डीएमआरसी प्रबंध निदेशक के दायित्व बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed