फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro doors open in front of safety grill on red line

रेड लाइन पर सेफ्टी ग्रिल के सामने खुले मेट्रो के दरवाजे, जान जोखिम में डालकर उतरीं महिला यात्री

Sat, 01 Dec 2018 07:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Dec 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro doors open in front of safety grill on red line
सेफ्टी ग्रिल के सामने खुले मेट्रो के दरवाजे - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली मेट्रो रेड लाइन पर शुक्रवार सुबह शुरू हुई तकनीकी खराबी से यात्रियों को छुटकारा मिला तो शाम को करीब सवा पांच बजे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर एक और मुसीबत का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इस बीच रिठाला की ओर से आई मेट्रो ट्रेन के दरवाजे सेफ्टी ग्रिल के सामने आकर खुल गए, जिससे यात्रियों के लिए ट्रेन में घुसने का रास्ता ही नहीं बचा। 
दफ्तरों से घर जाने की जल्दी में यात्रियों को इस बीच सेफ्टी ग्रिल में और मेट्रो के दरवाजे के बीच की जगह से फंसते हुए मेट्रो में दाखिल होना पड़ा। 

इस बीच महिला यात्रियों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। युवती जागृति ने बताया कि अगर इस तरह से मेट्रो का संचालन होगा तो मेट्रो में घुसने के लिए यात्रियों को जान जोखिम में डालनी पड़ेगी, जिससे कोई भी अनहोनी हो सकती है। 
विज्ञापन

इस घटना से वह काफी डर गई हैं। चूंकि जो यात्री स्टेशन पर थे, उनके पास दूसरी मेट्रो का इंतजार करने का विकल्प था, लेकिन जिन यात्रियों को कश्मीरी गेट उतरना था उन्हें जाम जोखिम में डालकर बाहर निकलना पड़ा। 

वहीं शुक्रवार सुबह दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर मेट्रो सेवा शुरू होते ही तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई। तकनीकी खराबी के कारण शाहदरा मेट्रो स्टेशन को सुबह 5.30 बजे के बजाए 6.15 बजे यात्रियों के लिए खोला गया, लेकिन इस बीच मेट्रो की धीमी गति के कारण यात्रियों को कई घंटे बेहाल होना पड़ा। 

खास तौर पर पीक ऑवर्स में यात्रियों को रेड लाइन ने खूब रुलाया।  जानकारी के अनुसार, दिलशाद गार्डन से रिठाला सेक्शन पर मेट्रो सेवा सुबह 5.30 बजे शुरू होती है, लेकिन शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे शाहदरा निवासी वरुण मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे, लेकिन सीआईएसएफ के जवानों ने मेट्रो स्टेशन में प्रवेश नहीं करने दिया। 

वरुण ने बताया कि इस बीच स्टेशन पर लाइन में तकनीकी खराबी की उदघोषणा की जा रही थी। इसके बाद वह मेट्रो स्टेशन से वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि शाहदरा से पहली मेट्रो 5 बजकर 37 मिनट पर चलती है। इसके बावजूद मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed