फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro broke its own record amid farmers protest

Delhi Metro: किसानों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने तोड़ा अपना ही एक रिकॉर्ड... DMRC ने किया धन्यवाद

Wed, 14 Feb 2024 05:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Feb 2024 05:27 PM IST
सार

डीएमआरसी ने नए रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी को अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा किया है। जिसमें यात्रा के लिए मेट्रो चुनने पर लोगों का धन्यवाद भी किया है।

विज्ञापन
Delhi Metro broke its own record amid farmers protest
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो में मंगलवार यानी 13 फरवरी, 2024 को एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों के यात्रा करने से नया रिकॉर्ड बन गया। 13 फरवरी को 71.09 लाख यात्रियों ने मेट्रो में यात्रा की। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से बताया गया कि इस रिकॉर्ड के साथ ही सितंबर 2023 में बनाए गए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कल किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली की सड़कों पर दिनभर जान जैसे हालात रहे। माना जा रहा है कि इससे बचने के लिए लोगों ने दिल्ली मेट्रो को भरपूर उपयोग किया।

विज्ञापन
Trending Videos

डीएमआरसी ने इस नए रिकॉर्ड से जुड़ी जानकारी को अपने एक्स अकाउंट पर भी साझा किया है। जिसमें यात्रा के लिए मेट्रो चुनने पर लोगों का धन्यवाद भी किया है। बता दें कि इस साल (2024) की पहली जनवरी को दिल्ली मेट्रो में रिकॉर्ड 67 लाख लोगों ने यात्रा की थी। यह पिछले छह वर्षों में नए साल के दिन यात्रियों की सबसे अधिक संख्या थी। मंगलवार को 71.09 लाख यात्रियों के साथ इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इससे पहले के आंकड़ों के मुताबिक, एक जनवरी 2023 को 49.16 लाख लोगों ने मेट्रो में यात्रा की थी। जबकि वर्ष 2022 में 23.66 लाख, 2020 में 55.26 लाख और 2019 में 50.16 लाख यात्रियों ने सफर किया। छह वर्षों में सबसे कम 18.07 लाख यात्रियों ने पहली जनवरी 2021 को सफर किया था। तब कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहला नए साल का जश्न था। 

विज्ञापन

इसी तरह पिछले साल 31 दिसंबर को 48.46 लाख लोगों ने मेट्रो का लाभ उठाया था। पिछले छह में से नए साल की पूर्व संध्या पर सवारियों की संख्या सबसे अधिक है। आंकड़ों में कहा गया है कि 31 दिसंबर, 2019 को 55.29 लाख दर्ज किया गया था। जबकि वर्ष 2022 में इसी दिन यात्रियों की संख्या 47.40 लाख थी जो वर्ष 2021 में 27.45 लाख, वर्ष 2018 में 50.67 लाख और वर्ष 2020 को सबसे कम 18.86 लाख सवारियां दर्ज की गईं। हाल ही में डीएमआरसी ने अपनी टिकटिंग सेवा को वन दिल्ली के साथ एकीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed