{"_id":"625931f4d6fc947ec353a04c","slug":"delhi-metro-blue-line-services-to-remain-suspended-for-two-hours-on-17-april-morning-and-these-two-stations-will-close-for-same-period-read-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ब्लू लाइन पर कल सुबह 7 बजे मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित, झंडेवालान और आरके आश्रम स्टेशन रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ब्लू लाइन पर कल सुबह 7 बजे मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित, झंडेवालान और आरके आश्रम स्टेशन रहेंगे बंद
Sat, 16 Apr 2022 03:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 16 Apr 2022 03:33 AM IST
सार
दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन पर जितनी देर सेवाएं बाधित रहेंगी उतनी ही देर दो मेट्रो स्टेशन ऐसे हैं जो बंद रहेंगे। इसलिए यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वह पूरी जानकारी लेकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रविवार सुबह दो घंटे के लिए ब्लू लाइन पर बाधित रहेंगी। यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए जारी की है।
विज्ञापन
डीएमआरसी ने सूचना जारी कर बताया है कि ट्रैक रखरखाव के कारण मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार सुबह 7 बजे तक द्वारका, सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली के बीच सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस दौरान राजीव चौक से करोलबाग खंड पर आरके आश्रम और झंडेवालान मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
विज्ञापन
दो मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने से ब्लू लाइन के यात्रियों को सुबह 7 बजे तक मेट्रो सेवाओं के सामान्य होने के लिए इंतजार करना होगा। ब्लू लाइन के शेष हिस्से में नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली से राजीव चौक और करोलबाग से द्वारका सेक्टर-21 तक इस अवधि में रविवार की तयशुदा समय सारिणी के अनुसार मेट्रो उपलब्ध रहेंगी। इन स्टेशनों और मेट्रो में इस परिवर्तन संबंधित घोषणा की जाएंगी।
विज्ञापन