{"_id":"5bcdfa7bbdec2269b345912f","slug":"delhi-metro-blue-line-faces-technical-glitch-around-22-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में तकनीकी खराबी, 22 मिनट तक फंसे रहे यात्री, ब्ल्यू लाइन पर 45 मिनट प्रभावित रही सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में तकनीकी खराबी, 22 मिनट तक फंसे रहे यात्री, ब्ल्यू लाइन पर 45 मिनट प्रभावित रही सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो की ब्ल्यू लाइन पर सोमवार रात मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा बाधित रही। पीक टाइम में मेट्रो में खराबी होने के कारण कामकाजी लोगों को 22 मिनट तक फंसे रहना पड़ा। इसके बाद यात्रियों को मेट्रो से उतारकर मेट्रो ट्रेन को यमुना बैंक डिपो पहुंचाया गया। इस लाइन पर मेट्रो सेवा को सुचारू होने में 45 मिनट लगे।
विज्ञापन
सोमवार रात 08:00 बजे द्वारका की ओर ब्ल्यू लाइन के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन में अचानक तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। इसके बाद मेट्रो की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी को ठीक करने लगी, लेकिन मेट्रो से तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों का 8:22 मिनट पर मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर बाहर निकाला गया। ट्रेन में आई तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन द्वारका की दिशा में नहीं बढ़ सकी, जिस कारण मेट्रो को बाराखंबा तक रिवर्स किया गया। इसके बाद तकनीकी खराबी की जांच पड़ताल के लिए ट्रेन को ट्रैक से हटाकर यमुना बैंक डिपो भेजा गया।
विज्ञापन
इस ट्रेन के लाइन से हटाए जाने के बाद भी ब्ल्यू लाइन पर द्वारका की ओर करीब 08 बजकर 45 मिनट तक मेट्रो ट्रेनों की स्पीड धीमी रही, जिस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेट्रो ट्रेन में फंसे यात्रियों का कहना था कि डीएमआरसी ने किराया भी बढ़ा दिया है, इसके बाद यात्रियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन