दिल्लीः मेलानिया ट्रंप नानकपुरा के सरकारी स्कूल का करेंगी दौरा, रास्तों का हो रहा सौंदर्यीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति सोमवार से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी पत्नी व अमेरिका की प्रथम महिला मिलेनिया ट्रंप दिल्ली के सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी, जहां वह हैपीनेस क्लास में बच्चों के बीच खुशियां बिखेरेंगी। हालांकि उनके इस दौरे से पहले ही काफी विवाद हो गया है। वहीं इस बीच उस इलाके का नाम सामने आया है जहां के सरकारी स्कूल में मिलेनिया ट्रंप दौरा करने वाली हैं।
मेलानिया ट्रंप के दौरे को लेकर दिल्ली के पार्षद मनीष अग्रवाल ने बताया कि मेलानिया ट्रंप नानकपुरा के एक सरकारी स्कूल का दौरा करेंगी। इसके लिए हम उन रास्तों का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं जहां से मेलानिया स्कूल जाएंगी। सभी नगर निगम के विभाग तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि अभी भी ये नहीं पता चला है कि वो किस स्कूल का दौरा करेंगी।
Delhi: US First Lady Melania Trump is scheduled to visit a Delhi govt school in Nanakpura on Feb 25. Councillor Manish Agrawal says, "We have been beautifying the path through which Melania Trump will go to the school. All municipal departments are busy in the preparations". pic.twitter.com/L3xrpxAgD6
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 22, 2020
मेलानिया के दौरे पर हो रही राजनीति
दिल्ली सरकार के स्कूल में 25 फरवरी को होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप की यात्रा के दौरान स्वागत कार्यक्रम से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम हटा दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद भाजपा का मामले में स्पष्टीकरण सामने आया है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि महत्वपूर्ण मौकों पर ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारत सरकार अमेरिका को यह सलाह नहीं देता कि कौन आएगा और कौन नहीं। इसलिए हम इस 'तू-तू मैं-मैं' में नहीं पड़ना चाहते।
मनीष सिसोदिया ने उनका और केजरीवाल का नाम मिलेनिया ट्रंप के आयोजन से काटे जाने पर प्रत्यक्ष रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि हैपीनेस क्लास सभी नफरत और छोटी मानसिकता का हल है। मैं खुश हूं कि दिल्ली के सरकारी स्कूल दुनिया को एक रास्ता दिखा रहे हैं। दुनिया ये जानने के लिए उत्सुक है कि हम अपने हैपीनेस क्लास में क्या कर रहे हैं।