{"_id":"5d0db73a8ebc3e01c274bbab","slug":"delhi-mehrauli-husband-stabbed-wife-and-3-kids-to-death-admitted-in-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः पत्नी और तीन बच्चों को चाकू से गोदा, लिखित नोट में कबूला जुर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः पत्नी और तीन बच्चों को चाकू से गोदा, लिखित नोट में कबूला जुर्म, गिरफ्तार
Sat, 22 Jun 2019 07:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 22 Jun 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के महरौली इलाके से शनिवार सुबह एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जो एक बार फिर रिश्तों में आ रहे तनाव को उजागर करती है।
विज्ञापन
दरअसल दिल्ली के महरौली इलाके में बीती देर रात एक शख्स ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। इसमें उसकी पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। मृतक बच्चों में दो लड़के और एक लड़की है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी का नाम उपेंद्र शुक्ला बताया जा रहा है और उसकी पत्नी का नाम अर्चना था। उसने रात करीब एक से डेढ़ बजे के करीब कत्ल की वारदात को अंजाम दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार यह बात सामने आ रही है कि आरोपी डिप्रेशन का शिकार है। उसने एक नोट में यह बात लिख छोड़ी थी कि उसने चारों हत्याएं की हैं।
विज्ञापन
जिस घर में चार कत्ल किए गए वहां उसकी सास भी रहती है। आज सुबह जब उसने उपेंद्र के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। इस पर उसने पड़ोसियों को बताया। फिर पड़ोसियों ने 100 नंबर पीसीआर पर कॉल किया जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और सारा मामला सामने आया।
दक्षिण दिल्ली के डीसीपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी उपेंद्र शुक्ला महरौली में अपने परिवार के साथ रह रहा था और प्राइवेट ट्यूशन देकर घर का खर्च चलाता था। उसने अपनी बीवी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया। आरोपी ने अपना जुर्म एक कागज में लिखकर कबूल कर लिया है।
DCP South Delhi: The man who murdered his wife and three children in Mehrauli today, has been arrested. pic.twitter.com/epujQwepCb
— ANI (@ANI) June 22, 2019