फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi meerut expressway camera on every 2 kilometers, tolls will have more cctvs

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हर दो किमी पर लगेंगे कैमरे

Tue, 14 Jan 2020 09:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Jan 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
delhi meerut expressway camera on every 2 kilometers, tolls will have more cctvs
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे - फोटो : अमर उजाला

एनएचएआई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हर दो किमी पर सीसीटीवी कैमरा लगाएगी। विभाग की ओर से कैमरा लगाने वाली एजेंसी को काम पूरा होने के बाद कैमरा इंस्टॉल करने के निर्देश दे दिए गए हैं। टोल पर ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे पर निगरानी के लिए एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक दो किमी के अंतराल पर कैमरे लगाए जाएंगे। एक्सप्रेस-वे का निर्माण होने से पूर्व एनएचएआई निजी एजेंसी से कैमरे का काम पूरा कराएगी।
विज्ञापन


एक्सप्रेस वे पर बनने वाले पांच टोल प्लाजा पर कैमरों की संख्या ज्यादा रहेगी। पूरे एक्सप्रेस-वे पर 100 से ज्यादा कैमरे लगाए जाने हैं। लाइव फुटेज की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनेगा। जिसमें स्टॉफ 24 घंटे एक्सप्रेस-वे पर होने वाले वाहनों की आवाजाही देख सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे आधुनिक होंगे, जो वाहनों की नंबर प्लेट को भी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

डासना से हापुड़ के बीच लगाए कैमरे

डासना से हापुड़ के बीच एनएचएआई ने काम पूरा कर लिया है। यहां पर विभाग की तरफ से कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया है। डासना से हापुड़ के बीच करीब 22 किमी की दूरी में एनएचएआई ने 20 से ज्यादा कैमरे लगवाए हैं।

दोनों तरफ प्रत्येक दो किमी पर एक कैमरा है। टोल प्लाजा पर कैमरों की संख्या ज्यादा है। कैमरे लगाने की जानकारी एनएचएआई अधिकारियों की तरफ से हापुड़ और गाजियाबाद पुलिस को भी दे दी गई है। साथ ही पुलिस को तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश के लिए स्पीड डिटेक्शन कैमरे लगाए जाने को कहा गया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हर दो किमी पर कैमरा लगाए जाएंगे। डासना-हापुड़ के बीच हाईवे पर कैमरे लगा दिए गए हैं। शीघ्र ही इन कैमरों को पिलखुआ टोल प्लाजा पर कंट्रोल रूम से जोड़ दिया जाएगा। - मुदित गर्ग, डीजीएम, एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed