{"_id":"5a8bbf7a4f1c1bfe7e8b68e9","slug":"delhi-medical-council-dmc-will-a-survey-for-quack-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेडिकल काउंसिल दिल्ली में दुकान चला रहे झोलाछाप डॉक्टरों का करेगी सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेडिकल काउंसिल दिल्ली में दुकान चला रहे झोलाछाप डॉक्टरों का करेगी सर्वे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन
quack doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में जल्द ही डॉक्टर का चोला पहने झोलाछाप का सर्वे शुरू होने वाला है। दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) ने कुछ महीनों में बढ़ी शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में इस समय झोलाछाप की सही जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
इसका फायदा सीधे तौर पर इन्हें पहुंच रहा है। इसलिए काउंसिल सबसे पहले झोलाछाप की पहचान करना चाहती है। काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता का कहना है कि सर्वे से स्पष्ट हो जाएगा कि स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है।
विज्ञापन
डीएमसी सचिव डॉ. गिरीश त्यागी ने बताया कि प्रक्रिया 15 दिन के अंदर शुरू हो जाएगी। इसके लिए काउंसिल सर्वे करने वाली एजेंसियों की तलाश कर रही है। इस सर्वे में मैपिंग भी की जाएगी, ताकि पता चल सके कि कहां फर्जी और नकली डॉक्टर ज्यादा हैं।
विज्ञापन
सरकार को इससे यह बात स्पष्ट होगी कि किन इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की जरूरत है।