फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : MBA student of IP University committed suicide by jumping from the seventh floor of the hostel.

Delhi : आईपी यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र ने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, छानबीन शुरू

Mon, 16 Sep 2024 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 01:45 AM IST
सार

मृतक की पहचान वैशाली, बिहार निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
Delhi : MBA student of IP University committed suicide by jumping from the seventh floor of the hostel.
IP University - फोटो : एएनआई

विस्तार

द्वारका में आईपी यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रथम वर्ष के एक छात्र ने रविवार को अपने हॉस्टल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान वैशाली, बिहार निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र को जन्मदिन की पार्टी मनाने के कारण हॉस्टल से निकाल दिया गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस उसके दोस्तों और परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। रविवार शाम करीब 6:20 बजे द्वारका नार्थ थाने को सूचना मिली कि द्वारका सेक्टर-16 स्थित शिवालिक बॉयज हॉस्टल की सातवीं मंजिल से एक छात्र ने छलांग लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गौतम कुमार एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके दोस्तों ने पूछताछ में दावा किया है कि हॉस्टल के वार्डन ने शनिवार को नेपाल के एक छात्र समेत छह छात्रों को निष्कासन का आदेश जारी किया था। आरोप लगाया गया था कि 13 और 14 सितंबर की रात को छात्रों ने हॉस्टल के कमरे में शराब पी थी। छात्रों को रविवार दोपहर 2 बजे तक कमरा खाली करने के लिए कहा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों के मुताबिक गौतम शराब नहीं पीता था। उसने कमरे में जन्मदिन मनाने के लिए छात्रों को केक खाने के लिए बुलाया था। तभी वार्डन कमरे में आए और उन सभी को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed