फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi mayor elections to be held wednesday after multiple postpones

Mayor Election : दिल्ली को आज मिल जाएगा नया मेयर, SC का दरवाजा खटखटाने के बाद साफ हुआ रास्ता, तैयारी पूरी

Wed, 22 Feb 2023 12:27 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 12:27 AM IST
सार

मेयर के चुनाव में कुल 274 वोट हैं। इसमें 250 निर्वाचित पार्षद, सात लोकसभा व तीन राज्यसभा सांसद और 14 विधायक शामिल हैं।

विज्ञापन
Delhi mayor elections to be held wednesday after multiple postpones
एमसीडी सदन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इंतजार खत्म हो गया है, बुधवार को दिल्ली को नया मेयर मिलने की पूरी उम्मीद है। हंगामे के कारण निगम सदन की तीन कार्यवाही बेनतीजा रही, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मेयर चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था। कोर्ट के इस निर्देश के बाद दिल्ली सरकार द्वारा एलजी वीके सक्सेना को 22 फरवरी को सदन की पहली बैठक कराने का प्रस्ताव भेजा गया था।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार शैली ओबरॉय की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया था। कोर्ट ने आदेश दिए हैं कि सदन की इस बैठक में ही मेयर का चुनाव कराए जाए। साथ ही यह भी कहा था कि एमसीडी के लिए एलजी द्वारा नामित सदस्य महापौर के चुनाव के लिए मतदान नहीं कर सकते। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमसी अधिनियम 1957 के मुताबिक एमसीडी के चुनाव के बाद सदन की पहली बैठक में ही मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना चाहिए, लेकिन निगम चुनाव को दो महीने से अधिक समय बीत चुके हैं। मेयर चुनाव के लिए अब तक छह जनवरी, 24 जनवरी और छह फरवरी को सदन की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन तीनों बार सदन में हंगामे के कारण मेयर का चुनाव नहीं हो पाया। इसके कारण बीते दो महीने में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक कलह बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन

चार दिसंबर को हुए एमसीडी के चुनाव
एमसीडी के 250 वार्डों के चुनाव चार दिसंबर को हुए थे। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला था और पार्टी ने 134 वार्डों में जीत हासिल की थी। भाजपा ने 104 वार्ड जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि कांग्रेस ने नौ सीटों पर जीत हासिल की थी। तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

मेयर चुनाव के लिए कुल 274 वोट
मेयर के चुनाव में कुल 274 वोट हैं। इसमें 250 निर्वाचित पार्षद, सात लोकसभा व तीन राज्यसभा सांसद और 14 विधायक शामिल हैं। निगम के सदन में वोटिंग के लिए दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आप के 13 और भाजपा के एक विधायक को मनोनीत किया है। वोटों के खेल में आप भाजपा से आगे दिख रही है। आप के पास 150 वोट हैं, जबकि भाजपा के पास 113 वोट हैं। मेयर चुनाव से पहले मुंडका वार्ड से निर्दलीय चुनाव जीते गजेंद्र दराल भाजपा में आ गए थे। मेयर चुनाव के लिए शैली ओबरॉय आप और रेखा गुप्ता भाजपा की प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed