फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi may get a new Chief Minister on February 18

Delhi New CM : आज होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक टली, अब 19 को होगा मंथन; 20 को मिल सकता है सीएम

Mon, 17 Feb 2025 12:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Feb 2025 12:07 AM IST
सार

20 फरवरी को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत एनडीएक के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Delhi may get a new Chief Minister on February 18
20 फरवरी को हो सकता मुख्यमंत्री के नाम का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में नई सरकार के गठन को लेकर सूत्रों से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी मिल रही है कि 17 फरवरी को होने वाली विधायक दल की बैठक टल गई है। सूत्रों के मुताबिक अब यह बैठक 19 फरवरी को होगी और 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं समेत एनडीएक के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

विधायक दल का नेता जा सकता है चुना
बैठक में भाजपा के सभी विधायक और दिल्ली के सातों सांसद मौजूद रहेंगे। इस बैठक में विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके अलावा बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता पार्टी नेताओं के साथ उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नामों पर लगाए जा रहे कयास
भाजपा ने चुनाव में अपनी रणनीति के तहत मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद पार्टी इस मामले में निर्णायक कदम उठाने जा रही है। दरअसल भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर चुनाव परिणाम आने के बाद ही कयास लगाए जा रहे हैं। इस मामले में विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, रेखा गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, पवन शर्मा, अजय महावर आदि के नाम सामने आ चुके हैं। जबकि सूत्रों का कहना है कि भाजपा मुख्यमंत्री व उनके सहयोग मंत्रियों के चयन में कोई ठोस निर्णय लेगी। 

विज्ञापन

कोई सांसद भी जा सकता है चुना
इस कड़ी में भाजपा आलाकमान किसी सांसद को भी मुख्यमंत्री बना सकती है। इस मामले में केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के सांसद मनोज तिवारी और नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज के नाम की चर्चा है। हालांकि भाजपा ने कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पार्टी के आला नेता मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बातचीत कर रहे है।

इन रणनीति पर हो रहा विचार
सूत्रों के अनुसार, भाजपा आलाकमान की मंशा है कि ऐसा मुख्यमंत्री बनाया जाए जो न केवल पार्टी के भीतर सामंजस्य बनाए रखे, बल्कि वह जनता की अपेक्षाओं को भी पूरा करे। दरअसल जनता ने 10 वर्षों के बाद आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर भाजपा को चुना है और अब उनकी उम्मीदें भी भाजपा से जुड़ी हुई हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में यमुना की सफाई, महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह देने समेत अनेक वादे किए हैं, जिन्हें जनता अब पूरा होते देखना चाहती है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, लिहाजा इससे पहले शपथ ग्रहण होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed