मार्च के दूसरे सप्ताह में दिल्ली में हो सकती है पानी की किल्लत, सीएम ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मार्च के दूसरे सप्ताह से नई दिल्ली पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में पानी की किल्लत की आशंका जताई है। उन्होंने इस मामले में हरियाणा सरकार से उच्च स्तरीय बातचीत कर समस्या का हल निकालने की अपील की है, ताकि वजीराबाद में इस दौरान पानी की कमी न रहे।
पत्र में कहा गया है कि लंबे समय से दिल्ली और हरियाणा के बीच के कई विवाद उच्च न्यायालय में लंबित हैं। मार्च में होली का त्योहार मनाया जाएगा, जबकि बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं भी हैं। गर्मियों की शुरुआत के साथ पानी की जरूरत और बढ़ेगी। इससे एनडीएमसी और मध्य दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
हरियाणा की ओर से अनदेखी नहीं रुकी तो दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान चंद्रावल और वजीराबाद प्लांट से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
पिछले वर्षों के दौरान हरियाणा क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली यमुना से दिल्ली को पानी की आपूर्ति में कमी का हवाला देते हुए कहा गया है कि हरियाणा की आबादी दिल्ली के करीब बराबर है, जबकि वहां पेयजल की उपलब्धता दोगुनी है।
विपरीत हालात की आशंका के बावजूद इस समस्या से बचने की तमाम कोशिश जारी रहेंगी। दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की भीषण कमी रहती है।