फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi markets are buzzing on Diwali

Diwali 2023: दिवाली पर दिल्ली के बाजार गुलजार, लुभा रहीं रंगबिरंगी लड़ियां और बंदनवार

Fri, 10 Nov 2023 07:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Nov 2023 07:57 AM IST
सार

सदर बाजार हो या चांदनी चौक, सरोजनी नगर मार्केट हो या लाजपत नगर सभी बाजारों में कदम रखने की जगह नहीं है। घर को रोशन करने, सजाने के सामान से लेकर कपड़ों से बाजार पट गया है।

विज्ञापन
Delhi markets are buzzing on Diwali
Diwali 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और धनतेरस के लिए हो रही जमकर खरीदारी से बाजार गुलजार है। लोग नए कपड़ों से लेकर घर को सजाने का सामान खरीदने में जुटे हैं। दिल्ली के बाजार जगमगाती इलेक्ट्रॉनिक लड़ियों, फैंसी सजावटी सामान, बंदनवार से रौनक बिखेर रहे है। 

विज्ञापन


सदर बाजार हो या चांदनी चौक, सरोजनी नगर मार्केट हो या लाजपत नगर सभी बाजारों में कदम रखने की जगह नहीं है। घर को रोशन करने, सजाने के सामान से लेकर कपड़ों से बाजार पट गया है। बाजार में बंदनवार से घरों को सजाने का क्रेज दिखाई दे रहा है। वहीं, जगमगाती बिजली की लड़ियों की जमकर खरीदारी हो रही है। बाजार में एक से बढ़कर एक आकर्षक सजावटी सामान की बिक्री की जा रही है। तरह-तरह के डिजाइनर बंदनवार, प्रवेश द्वारों पर लगने वाले झूमर सरीखे झालर, छतों और दीवारों पर लटकने वाले चमकदार कंडिली, गुब्बारे, तरह-तरह के पोस्टर्स, रंग-बिरंगी पट्टियां, फूलों के साथ-साथ आर्टिफिशियल मालाएं, आकर्षक मोमबत्तियों से लेकर डिजाइनर दीए भी लोगों को भा रही है।
विज्ञापन


सोने-चांदी की दुकानों पर भी चमक
चांदनी चौक एक बार फिर सोने-चांदी की चमक बिखेर रहा है। पुरानी दिल्ली का डिप्टी गंज स्टील से भी ज्यादा चमक रहा है। कूंचा महाजनी, दरिबा में चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन, गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, सोने की गिन्नी, एनटिक सिक्का, गिल्लट के दिए, जाली वाली चौकी समेत कई गिफ्ट आइटम से पटा हुआ है। ज्वेलरों का अनुमान है कि बाजार में खरीदारी भी जमकर होगी। द दिल्ली बुलियन ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि सोने की चमक फीकी जरूर हो सकती है लेकिन चांदी की जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइनर दीयों का सबसे ज्यादा क्रेज
बाजार में सजावटी दीयों की भरमार है। दीप जलाने के लिए डिजाइनर दीए ढूंढें भी जा रहे है। इस साल खास बात यह है कि पानी से चलने वाले पंच मुखी इलेक्ट्रॉनिक दिए मिल रहा है। इसमें बैट्री लगी हुई है और दीयों के आकार में छोटी एलईडी लाइट लगी है। इसमें पानी डालते ही दीया जल उठता है। डिजाइनर दीयों पर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं। रंग-बिरंगे और तरह-तरह की हाथ की कारीगरी वाले दीए का सभी को क्रेज है। बाजार में 10 से 299 रुपये तक डिजायनर लाइट मौजूद हैं। इसी तरह कैंडल को लेकर भी लोगों में क्रेज है। सुगंधित कैंडल और रंग-बिरंगे कैंडल पसंद किए जा रहे है। 


इलेक्ट्रॉनिक पटाखे भी खरीद रहे लोग
पटाखें की बिक्री नहीं होने से इस बार इलेक्ट्रॉनिक पटाखे की कीमत बढ़ गई है। रिमोट से बजने वाले जो पटाखा 1000 रुपये का था इस साल 1500-2000 रुपये की है। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के परमजीत सिंह पम्मा का कहना है कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के कारण चीन की सस्ती सजावटी सामान बाजारों में कम पहुंच रहे है। इस वजह से भी कीमतों में कुछ इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed