फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi mardani fluttered the mobile and ran away from the bunker

दिल्ली की मर्दानी को देखकर हर किसी ने दांतों तले दबाई ऊंगलियां

Mon, 24 Jul 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Jul 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Delhi mardani fluttered the mobile and ran away from the bunker
फाइल
दिल्ली के विजय विहार इलाके में एक 19 साल की युवती ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाश को बाइक से जमीन पर गिराकर उसकी धुनाई कर दी। यह देखकर दो अन्य बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। तीनों बदमाश युवती से मोबाइल झपटकर भाग रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गये बदमाश के निशानदेही पर फरार दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है। जिला पुलिस उपायुक्त ने बहादुर युवती को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि बहादुर युवती लकी मलिक सेक्टर 5 रोहिणी में रहती है। वह मूलत: उड़ीसा की रहने वाली है। उसके पिता आलोक रंजन प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि युवती एक इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स की काउसंलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम युवती अपने घर आ रही थी। इसी दौरान किसी का फोन आने पर वह मोबाइल पर बात करने लगी। तभी बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और लकी के हाथ से मोबाइल छीन लिया। 

अचानक हुई घटना से बिना घबराए युवती ने बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक के कॉलर को पकड़कर उसे नीचे गिरा दिया और उसपर ताबड़तोड़ घूंसा बरसाने लगी। यह देखकर बाइक सवार दो अन्य बदमाश वहां से भाग गये।

आस पास के लोग युवती की मदद से लिए पहुंचे और पकड़े गये बदमाश की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये बदमाश की पहचान प्रशांत विहार निवासी संदीप के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस संदीप के निशानदेही पर रोहिणी सेक्टर 26 निवासी विक्रम मेहरा व उसके नाबालिग सहयोगी को दबोच लिया। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। जबकि दो अन्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed