फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Many AAP MPs are not showing any activity during the crisis

Delhi : संकट के समय आप के कई सांसदों की नहीं दिख रही सक्रियता, सीएम की गिरफ्तारी के बाद से बना रहे दूरी

Fri, 12 Apr 2024 05:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:28 AM IST
सार

दिल्ली से विधायक रहे व फिलवक्त पंजाब से राज्यसभा सांसद बने राघव चड्ढा लंबे समय से बाहर हैं। उनको लेकर पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Delhi: Many AAP MPs are not showing any activity during the crisis
राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

सियासी संकट के बावजूद इस वक्त आप के कुछ वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता नहीं दिख रही है। इससे कई सवाल उठ रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने कई स्तरों पर विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं, अलग-अलग तरीकों से भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इस पर उठाए जा रहे सवालों के बीच आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी फोरम पर इसकी चर्चा होगी।

विज्ञापन


दरअसल, इस वक्त आम आदमी पार्टी के पंजाब व दिल्ली से राज्यसभा में 10 सांसद हैं। इनमें संजय सिंह, संदीप पाठक और एनडी गुप्ता सक्रिय रूप से विरोध प्रदर्शन या सामूहिक उपवास में दिखाई दिए। इसके अलावा दूसरे सांसदों की सक्रियता नहीं दिख रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली से विधायक रहे व फिलवक्त पंजाब से राज्यसभा सांसद बने राघव चड्ढा लंबे समय से बाहर हैं। उनको लेकर पार्टी के भीतर ही सवाल उठने लगे हैं। वह हमेशा से पार्टी के पक्ष में खड़े दिखाई दिए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर पक्ष रखते थे। लेकिन पिछले माह ही आंख की सर्जरी कराने लंदन गए। उसके बाद से वापस नहीं लौटै। यहीं नहीं, सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उन्होंने 21 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक्स किया था। वहीं, संजय सिंह के रिहा होने पर भी एक पोस्ट किया था। हालांकि, इसके अलावा अन्य जगहों पर दूसरे पोस्ट को ही रीट्वीट किया है। हालांकि, उनके करीबियों का कहना है कि डॉक्टरों ने सर्जरी के बाद धूप में बाहर न निकलने की बात कही है। डॉक्टरों की मंजूरी के बाद जल्द वापस आकर पार्टी की गतिविधियों में शामिल हो जाएंगे। 


वहीं, पहली बार पार्टी के महिला सांसद बनी स्वाति मालीवाल अपनी बहन की बीमारी के बाद से अमेरिका में हैं। वह सोशल मीडिया पर पार्टी और उसके नेताओं के समर्थन में संदेश पोस्ट करती रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनकी बहन 15 सालों से अमेरिका में है और वह जल्द वापस आ रही है। दिल्ली लौटकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed