फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi mangolpuri young boy stabbed many times on road few steps away from police station died now 2 arrested two apprehended

दिल्लीः पुलिस स्टेशन से चंद कदम दूर युवक पर बदमाशों ने चाकू से किए 18-19 वार, मौत के बाद चार पर कार्रवाई

Wed, 18 Nov 2020 04:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Nov 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
delhi mangolpuri young boy stabbed many times on road few steps away from police station died now 2 arrested two apprehended

दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि दो लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने परिजनों के भारी हंगामे के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार और दो को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हत्या आपसी रंजिश में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार(17 नवंबर) को पियूष उर्फ चीकू बापू पार्क के पास से गुजर रहा था। वह पुलिस स्टेशन से 10-12 कदम दूर ही था कि कुछ लोगों ने उस पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। बीच सड़क पर उस पर चाकू के लगभग 18-19 वार किए गए और फिर हमलावर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


वहां से गुजर रहे लोग सबकुछ देखते रहे और पूरे वाकये के दौरान चंद कदम दूर स्थित पुलिस स्टेशन से भी कोई मदद के लिए नहीं। पियूष काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। फिर उसके किसी रिश्तेदार ने उसे संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पियूष की मौत के बाद उसके परिजनों ने कल रात से लेकर आज पूरे दिन थाने के बाहर हंगामा किया और आरोपियों को पकड़ने की मांग करते रहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार लोगों को पकड़ा जिसमें से दो को गिरफ्तार किया है और दो को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed