फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi mangolpuri fire in kartan market reached upto petrol pump controlled after much attempt

दिल्ली: मंगोलपुरी की कतरन मार्केट में आग, पेट्रोल पंप तक पहुंची, किसी तरह पाया काबू

Wed, 29 Sep 2021 04:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 29 Sep 2021 04:56 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक हादसा मंगोलपुरी स्थित कतरन मार्केट में बुधवार तड़के 3.56 बजे हुआ। कतरन मार्केट के पीछे एक खाली पड़े बड़े प्लॉट में कतरन का अवैध गोदाम बनाया हुआ था। अचानक यहां तड़के आग लग गई।

विज्ञापन
Delhi mangolpuri fire in kartan market reached upto petrol pump controlled after much attempt
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के मंगोलपुरी स्थित कतरन मार्केट के एक गोदाम में बुधवार तड़के आग लग गई। गोदाम के एक ओर पेट्रोल पंप और दूसरी ओर डीडीसी बस डिपो था। आग बढ़ी तो तुरंत पेट्रोल पंप को खाली करवाकर उसकी बिजली को काट दिया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राज पार्क थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा मंगोलपुरी स्थित कतरन मार्केट में बुधवार तड़के 3.56 बजे हुआ। कतरन मार्केट के पीछे एक खाली पड़े बड़े प्लॉट में कतरन का अवैध गोदाम बनाया हुआ था। अचानक यहां तड़के आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत से पेट्रोल पंप तक आग पहुंचने से रोका
प्लॉट के बराबर में पेट्रोल पंप व दूसरी ओर डीटीसी बस डिपो था। तुरंत आसपास के एक एरिये को खाली कराकर आग को पेट्रोल पंप और बस डिपो की ओर बढ़ने से रोका गया। सुबह करीब 5.10 बजे आग पर किसी तरह काबू पा लिया गया। दिन में कूलिंग का काम जारी था।


पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट या बीड़ी-सिगरेट की वजह से शायद आग लगी। चूंकि यहां कपड़े की कतरनें मौजूद थीं, इसलिए देखते ही देखते आग बड़ी हो गई। पुलिस आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed