{"_id":"62b3efc2428bb25cff51efe2","slug":"delhi-maneka-and-varun-paid-tribute-on-the-death-anniversary-of-sanjay-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Gandhi: संजय गांधी की पुण्यतिथि पर मेनका और वरुण ने दी श्रद्धांजलि, वायु दुर्घटना में हुआ था निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjay Gandhi: संजय गांधी की पुण्यतिथि पर मेनका और वरुण ने दी श्रद्धांजलि, वायु दुर्घटना में हुआ था निधन
Thu, 23 Jun 2022 11:03 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:03 AM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था। उनका निधन 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में हुआ था।
विज्ञापन
संजय गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने जाते मेनका गांधी और वरुण गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व कांग्रेसी नेता संजय गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा सांसद मेनका गांधी और वरुण गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
सुल्तानपुर से लोकसभा सांसद मेनका गांधी संजय गांधी की पत्नी तो पीलीभीत से लोकसभा सांसद वरुण गांधी उनके बेटे हैं। दोनों लोगों ने गुरुवार सुबह दिल्ली स्थित समाधि स्थल पर जाकर पूर्व कांग्रेस नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
वरुण गांधी ने ट्वीट किया, ''आज मैंने अपने दिवंगत पिताजी श्री संजय गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे अपने समय से बहुत आगे का सोचते थे और मजबूत व आत्मनिर्भर भारत के लिए उन्होंने काम किया। उनमें आगे के लिए योजना बनाने की दूरदृष्टि थी व उसपर काम करने की शक्ति भी।''
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को हुआ था। उनका निधन 23 जून 1980 को एक विमान हादसे में हुआ था।